Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

सेवर्स ऑफ लाइफ को मिला राष्ट्रीय रक्तनायक एवार्ड

*सेवर्स ऑफ लाइफ को मिला राष्ट्रीय रक्तनायक एवार्ड ।

बांदा में पिछले 6 वर्षों से लगातार मरीजों के लिए निशुल्क रक्तदान कर के उनकी जान बचाने वाली संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ (ब्लड डोनर नेटवर्क) को एक बार फिर एवार्ड से नवाजा गया है ।

आपको बता दें कि करनाल हरियाणा में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स ( निफा ) के द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया , सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा देश की कई रक्त दान अभियान चलाने वाली संस्थाओं को राष्ट्रीय रक्तनायक एवार्ड से सम्मानित किया गया ।

जो संस्था के पदाधिकारी सम्मेलन में नहीं पहुंच पाए उन्हें कोरियर के ज़रिए एवार्ड और सम्मान पत्र भेजा गया ।

इस कड़ी में बांदा की सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनर नेटवर्क को भी एवार्ड और सम्मान पत्र कोरियर से भेजा गया ।

एवार्ड और सम्मान पत्र मिलने के बाद सेवर्स ऑफ लाइफ सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई ।

से वर्स ऑफ लाइफ के संरक्षक डाक्टर मोहम्मद रफीक, डाक्टर शेख सऊद उज़ जमा, (सादी भाई ) डाक्टर शबाना रफीक, डाक्टर हर्ष भागव ने सेवर्स ऑफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान और टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है ।

Related posts

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने की योजनाओं को कर रही है क्रियान्वयन

zeestarnews

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार

zeestarnews

समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर कोटि कोटि बधाई व उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ

zeestarnews

Leave a Comment