Zee Star News
Breaking News
राजनीति

विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे वटवृक्ष के संस्थापक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया गया

तिंदवारी (बांदा) 1 अप्रैल

विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे वटवृक्ष के संस्थापक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया गया

     कस्बे के स्वराज भवन में शनिवार को स्वयंसेवकों द्वारा डॉक्टर हेडगेवार की जयंती मनाई गई। जहां स्वयंसेवकों द्वारा उन्हें माल्यार्पण, पुष्पार्पण कर उन्हें नमन करते हुए याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि नागपुर के एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हिंदू वर्ष प्रतिपदा के दिन जन्मे डॉक्टर हेडगेवार बचपन से ही क्रांतिकारी प्रवृत्ति के थे और उन्हें अंग्रेज शासकों से घिरा थी। डॉक्टर साहब ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने व्यक्ति की क्षमताओं को उभारने के लिए नए नए तौर-तरीके विकसित किए। उन्होंने एक हिंदू युवक क्लब की नीव डाली जिसका नाम कालांतर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिया गया। इसमें स्वयंसेवकों की भर्ती की जाने लगी, सुबह व शाम एक एक घंटे की शाखाएं लगाई जाने लगी। इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षक, मुख्य शिक्षक, घटनायक आदि पदों का सृजन किया गया। द्विवेदी ने बताया कि डॉ हेडगेवार ने कहा था कि केवल भूमि के किसी टुकड़े को राष्ट्र नहीं कहते। एक विचार, एक आचार, एक सभ्यता एवं परंपरा में जो लोग पुरातन काल से रहते चले आए हैं उन्हीं लोगों की संस्कृति से राष्ट्र बनता है।
       इस अवसर पर सहकारी संघ अध्यक्ष अरुण सिंह पटेल, मंडल सह कार्यवाह अमन गुप्ता, अरुण शुक्ला, यीशु सोनी, प्रमोद कुमार, शिवम द्विवेदी, कृष्णा सोनी, रवि कुशवाहा, अरविंद गिरी, गोविंद तिवारी, राकेश गुप्ता, संत कुमार, सज्जन नामदेव, श्याम विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को गति प्रदान करते हुए जनपद में उद्योगों को प्रोत्साहित करने एवं अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के

zeestarnews

निजामी पैलेस बांदा में समाजवादी पार्टी संविधान स्तंभ समारोह क्या हुआ आयोजन

zeestarnews

सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ जवान के घर पहुंचे मंत्री नन्दी

zeestarnews

Leave a Comment