*अटल आवासीय विद्यालय अचरोल बांदा में भारत रत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी दिवस मनाया गया* ।
कार्यक्रम के अंतिम दौर में मुख्य अतिथि डॉ मंजू उपाध्याय ने भाषण दिया, इन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से संबंधित बहुत सी कहानियों का भी जिक्र किया। अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए आशीर्वचन दिया उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई से संबंधित उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व का विधिवत उदाहरण दिया और सभी छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक अधिकारी महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने विद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। संपूर्ण कार्यक्रम सुखद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।