Zee Star News
Breaking News
अन्य

अधिवक्ता के आश्रितों को मिले 5/5 लाख रुपये

बांदा दिनांक 18 अगस्त 2024

स्मृति शेष 8 अधिवक्ताओं के आश्रितों को 5 -5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी

 

स्मृति शेष अधिवक्ताओं संबंधित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में संजीव प्रसारण देखा गया

 

 

बांदा 18 अगस्त 2024 —उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को   मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आर्थिक सहायता प्रदान की गई , इस कार्यक्रम का संजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  भगवान दास गुप्ता, अपर जिलाधिकारी  राजेश कुमार ,अपर जिलाधिकारी  अमिताभ यादव सहित न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता गणों की उपस्थित रही l

इस अवसर पर कलेक्ट सभागार में क्रमशः फूल कुमारी पत्नी स्वर्गीय राजेश, जमालपुर , श्रीमती प्रेमा पत्नी कुमार निवासी कटरा, श्रीमती बृजरानी पटेल गाजीपुर श्रीमती विद्या देवी जमुनिया , श्रीमती रानी गुप्ता छोटी बाजार तथा श्रीमती शतरूपा ग्राम गंडव एवं श्रीमती हीरा देवी निवासी अंशपुर खलरी को 5-5 लाख रुपए की धनराशि का चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवार के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कानून के नियमों को संचालित करने में अधिवक्ताओं का बहुत ही प्रमुख स्थान है कानून सबके लिये एक है।अधिवक्ता बहुत ही न्यूनतम संसाधनों में काफी विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हैं। वह न्यायिक व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करते हैं अधिवक्ता कल्याण निधि से जनपद के 08 अधिवक्ताओं के परिजनों को परिवार आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपए की धनराशि दी गई है जो ऑनलाइन उनके खाते में भेजी गई है। जो परिवार के मुखिया इस दुनिया में नहीं रहे हैं उन्हें नमन किया।

 

इस अवसर पर, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व,विशेष शासकीय अधिवक्ता ,बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, जनपद के शासकीय अधिवक्तागण तथा अन्य

 अधिवक्ता गण उपस्थित रहे ।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

लोक अदालत का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा द्वारा किया जाएगा

zeestarnews

Leave a Comment