Zee Star News
Breaking News
अन्य

नरैनी के बच्चों ने बाँधी कोतवाल व पुलिस को राखी*

*नरैनी के बच्चों ने बाँधी कोतवाल व पुलिस को राखी*

बच्चों के आग्रह पर आए कोतवाल और बंधवाई राखी

बाँदा – नरैनी के जवाहर नगर कृष्णा नगर एवं किदवई नगर के बच्चों ने क्षेत्राधिकारी नरैनी एवं कोतवाल नरैनी से रक्षा सूत्र बाँधने का आग्रह किया था। जिस पर बच्चों के आग्रह पर कोतवाल प्रभारी नरैनी सुरेश सैनी रामलीला मैदान पहुंच कर सभी बच्चों से अपनी कलाई पर राखियां बधवाई। और कोतवाली प्रभारी सुरेश सैनी ने बच्चों को रक्षा बंधन के बारे में भी जा नकारी दी और एक जिम्मेदारी नागरिक बनने की सलाह दी उन्हें मोबाइल से दूर रहने की हिदायत भी दी । और जीवन के नैतिक मूल्यों के बारे मे बहुत सी चर्चा करते हुए उन्हें उनकी रक्षा का वचन भी दिया। बच्चों ने समाज सेवी उमेश तिवारी एवं सोनू करवरिया की मदद से पूरा आयोजन किया ।और छोटे छोटे बच्चों के हाथों से आए सभी कोतवाल प्रभारी और आरक्षीयों को राखी बाँधी। इस आयोजन मे उपस्थित नरैनी के पूर्व अध्यापक फालगो प्रसाद द्विवेदी, विजय दीक्षित जी ने गीत के माध्यम से भाई बहन के अटूट प्यार को समझाया और ज्ञानेंद्र पाण्डेय ने बच्चों को आगे बढ़ते हुए समाज पर और देश में अपना नाम रोशन करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में शामिल सभी छोटे छोटे बच्चों को दिनेश मिश्रा द्वारा मुद्रा देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा कोतवाली प्रभारी सुरेश सैनी ने सभी बच्चों का मुंह मीठा कराया और सभी बच्चों को गिफ्ट भी दिया। जिस पर बच्चों द्वारा कोतवाली प्रभारी सुरेश सैनी को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी। इस राखी बंधन के कार्यक्रम में । फलगो प्रसाद द्विवेदी, विजय कुमार दीक्षित, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, रामकेश तिवारी, राजाभैया मिश्रा संतराम गुप्ता,राजकुमार द्विवेदी, जीतू यादव,भोलू मिश्रा, अखिलेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेेन्द्र प्रताप नेे कल दिनांक 08 अक्टूबर, 2024 को झांसी, कानपुर एवं चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की रबी उत्पादकता गोष्ठी के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅदा में रबी गोष्ठी हेतु व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

zeestarnews

श्री आर0पी0 सिंह, आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा द्वारा डा० विपिन मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा के साथ थाना तिंदवारी में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के कार्यों की समीक्षा की गई

zeestarnews

Leave a Comment