*पत्नी के शक पर पति ने फांसी का फंदा डालकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस-


anda-पैलानी-पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव में आज सुबह 8 बजे घर के अंदर प्लास्टिक की रस्सी से धन्नी में फंदा डालकर 28 वर्षीय केशव प्रसाद पुत्र रघुराई प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फांसी लगाते समय घर में मृतका की पत्नी मंजू थी वही खाना बनाने के लिए वह हैंडपंप से पानी लेने गई थी तभी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया वही फांसी के समय मृतक का बड़ा भाई मुन्नू लाल मोहल्ले में राजमिस्त्री का काम करने चला गया था तथा पिता रघुराई खेत में पानी लगा रहा था। जैसे ही पत्नी हैंड पंप सेपानी लेकर घर के अंदर घुसी तो देखा कि पति फांसी लगाए हुए है वही देखते ही चीख-पुकार करने लगी वही पड़ोसियों की भीड़ लग गई। पड़ोसियों ने मृतक के पिता रघुराई प्रजापति वा बड़े भाई मुन्नूलाल को सूचना दी वही पिता ने चौकी इंचार्ज खपटिहाकला कृष्ण देव त्रिपाठी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरा बेटा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था बड़ा भाई स्वामी दीन और मुन्नू लाल है। मृतक के कोई संतान नहीं थी म्रतक केशव प्रसाद की शादी भरुआ सुमेरपुर में 9 मई 2022 को हुई थी मृतक 2 माह पहले हैदराबाद से मजदूरी करके त्यौहार मनाने गांव आया था मृतक भूमिहीन है। वही मृतक का बड़ा भाई मुन्नू लाल ने बताया कि मेरे नाम कॉलोनी आई थी और मैंने अपने छोटे भाई को अपनी पत्नी की कॉलोनी के नाम पर फोटो दिया था वही मृतक की पत्नी मंजू द्वारा केशव प्रसाद की पर्स में मेरी पत्नी राम जानकीकी फोटो देख लेने पर शक करने पर मेरे भाई से लड़ने झगड़ने लगी और इस कारण मेरा भाई ने अपनी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेज दिया वहीं थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।