Zee Star News
Breaking News
अपराध

दबंगों से परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक बांदा से लगाई न्याय की गुहार

दबंगों से परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक बांदा से लगाई न्याय की गुहार

 

 

तिंदवारी आज दिनांक 26 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर बच्ची पत्नी रामकिशोर निवासी ग्राम बरेठी अस्करन चौकी कुर्सेजा धाम थाना तिंदवारी ने बताया की 24 दिसंबर को समय करीब 2 बजे के आसपास गांव के ही दबंग शिवकरण उर्फ बब्बू पुत्र बाबूलाल व आरती पत्नी शिवकरन ने जानवरो को बांधने के विवाद को लेकर के मेरे घर आकर के बुरी बुरी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे बच्ची ने कहा की जब मैंने गाली गलौज देने से मना किया तभी शिवकरन उर्फ बब्बू व आरती मेरे घर के अंदर घुस गए और मुझे बाल पकड़ कर घसीटते हुए बुरी तरह से लाठी डंडों व लात घूसो से मारपीट करने लगे।कहा की जिससे मुझे प्राण दायक चोटे आई है। और बच्ची पत्नी रामकिशोर ने यह भी आरोप लगाया की शिवकरन ने अपनी पत्नी आरती को घटना स्थल से वापस भेज कर मेरी साड़ी खींच कर अस्लील हरकते करने लगा और बच्ची ने कहा की मैंने शोर मचाया तभी मेरी आवाज सुनकर मेरे ही गांव के ओमप्रकाश पुत्र विजय पाल व राधेश्याम पुत्र कल्लू प्रसाद घटना के समय आ गए जिन्होंने उक्त घटना को देखा व सुना है तथा बीच बचाव किया है और बच्ची ने यह भी आरोप लगाया की शिवकरन उर्फ बब्बू गुंडा व दबंग किस्म का आदमी है जो कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की पूरे परिवार को धमकी दे रहा है बच्ची पत्नी रामकिशोर ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई की मेरी रिपोर्ट दर्ज कर व मेडिकल परीक्षण करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए

Related posts

अतर्रा की स्थाई गौशाला मे गौवंशों को दी जा रही सड़ी सब्जियां शिकायत पर पहुंचें मुख्य विकास अधिकारी

zeestarnews

चोर लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी से चंद कदम दूर लूट की घटना को दे दिया अंजाम

zeestarnews

एकता नर्सिंग होम बबेरू बांटता है मौत

zeestarnews

Leave a Comment