बांदा पृथक राज्य बुंदेलखंड निर्माण समिति के संयोजक रमेश चंद्र दुबे एडवोकेट जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट से कर मिले
बांदा पृथक राज्य बुंदेलखंड निर्माण समिति के संयोजक रमेश चंद्र दुबे एडवोकेट जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट से कर मिले
कांग्रेस अध्यक्ष को बतलाया गया की बुंदेलखंड राज्य बनने से ही चतुर्मुखी विकास संभव है इसकी लड़ाई कई संगठनों के सहयोग से पृथक राज्य बनाने की लड़ाई लड़ी जा रही है जिसमें राजनीतिक पार्टियों का भी सहयोग आवश्यक है कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन पत्र देते हुए भरोसा दिलाया गया कि कांग्रेस आपके साथ है हम जिला कमेटी द्वारा प्रस्ताव पास कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी को भेजा जाएगा जिससे बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की मांग संसद में उठाई जाए उन्होंने कहा की 28 सितंबर को रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है उसमें कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर अपना योगदान देंगे।
हम बुदेंलखण्ड प्रांत बनवा कर ही मानेगे।
इस अवसर पर कांग्रेस महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट राजेश गुप्ता पप्पू केपी सेन अशरफ रंपा भाई नाथू काका भी मौजूद रहे।