बाँदा, 16 अक्टूबर, 2024-
उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए
घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन,आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। महिला जनसुनवाई में एक महिला पूजा द्वारा उसके ससुराल के लोगों द्वारा दहेज की मांग किये जाने के प्रकरण पर उन्होंने क्षेत्राधिकारी पुलिस को आपसी समझौता करातेे हुए प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने फरियादी रामप्यारी की समस्या को सुनते हुए, उनके प्रकरण को पुनः जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दियेे। महिला जनसुनवाई में महिलाओं द्वारा आवास एवं शौचालय से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त होने पर जांच कर कार्यवाही कियेे जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियोें की बैठक करते हुए निराश्रित महिलाओं को समय से पेंशन का लाभ दिलाये जाने तथा मुख्यमंत्री बाल सेेवा योजना के अन्तर्गत कोविड एवं सामान्य स्थिति में जिन बच्चों के अभिभावकों की मृत्यु हो गयी है, योजना से लाभान्वित कराने के निर्देश दियेे। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को महिलाओं से सम्बन्धित समस्या मिलने पर उनकी पूरी समस्या की जानकारी लेते हुए उनका निस्तारण शीघ्र कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होेंनेे सभी बालिकाओं के विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महिला आयोग के टोलफ्री नम्बर का प्र्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंनेे मिशन शक्ति के अन्तर्गम आंगनबाडी केन्द्रोें में महिलाओं को पुष्टाहार एवं उनकी जांच स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंनेे बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर पुलिस एवं बाल कल्याण समित एवं सम्बन्धित विभाग की टीम द्वारा अभियान चलायेे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निराश्रित एवं गरीब महिलाओं के सूची के अनुसार शीघ्र ोल्डन कार्ड आयुष्मान योजना के अंतर्गत बनाए जाने के निर्देश दिएl उन्होंने गरीब बेटियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाये जानेे हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने तथा दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता पर उपकरण सहायता व पेंशन सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त मा0 महिला आयोग की सदस्य नेे वन स्टाप सेन्टर तथा जेेल का निरीक्षण किया। उन्होंने वन स्टाफ सेन्टर का निरीक्षण करते हुए वन स्टाप सेन्टर में बालिकाओं के खान-पान एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए समुचित साफ-सफाई व्यवस्था रखने केे निर्देश दिये। उन्होंने वन स्टाफ सेन्टर में बालिकाओं को सिलाई एवं अन्य का प्रशिक्षण भी दिलाये जाने के निर्देश सेेन्टर प्रभारी को दिये। उन्होंने जेेल का निरीक्षण करते हुए महिला बन्दियों से वार्ता करते हुए उनके खाने वह अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनके जेल में निरूद्ध होने के कारण एवं उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की, निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जेल में महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिया जा रहा है l
⁹
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस -श्रीमती अम्बुजा त्रिवेदी, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं समाज कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
