Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में किसान दिवस का आयोजन किया गया

 

बाँदा, 16 अक्टूबर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में किसान दिवस का आयोजन किया गया

 

 

किसान दिवस में उपस्थित किसानों एवं किसान यूनियन से सम्बन्धित पदाधिकारियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत, सिंचाई, फसल बीमा एवं किसान सम्मान निधि आदि से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। किसान दिवस में विद्युत विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों में मर्का ग्राम में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किये जाने, तिन्दवारी में विद्युत के नीचे तारों को ठीक कराये जाने एवं ग्राम दुरेडीं में विद्युत सम्बन्धी समस्यायें प्राप्त हुई, जिनका जिलाधिकारी ने निराकरण किये जाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। किसान दिवस में सिंचाई हेतु कैनाल लिफ्ट में समुचित जलापूर्ति सिंचाई हेतु कराये जाने के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने किसानों को खाद एवं बीज की किसी प्रकार की कमी नही रहने पाये, इसके लिए पर्याप्त बीज एवं खाद की उपलब्धता कराये जाने के सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को निर्देश दिये। किसानों द्वारा प्राइवेट खाद की दुकानों पर रेट में अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। फसलों का बीमा समय से कराये जाने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ प्राप्त करने हेतु जानकारी दी गयी।

  किसान दिवस में उद्यान अधिकारी द्वारा एकीकृत बागवानी योजना में किसानों का पंजीकरण कराये जाने तथा बीज वितरण का लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि रबी मौसम में प्याज के बीज के साथ आलू, मटर, मेथी आदि का बीज उपलब्ध है, जिनको किसान क्रय कर सकते हैं। उन्होंने स्प्रिंक्लर सिंचाई हेतु किसानों को अवगत कराते हुए बताया कि इस योजना में 65 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जाता है, जिसका लाभ उठायें। किसानों द्वारा महोखर में रात्रि के समय पशुओं को छोडने की समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को इसका निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों के बैंको से समय से के्रडिट कार्ड बनाये जाने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिये। उन्होंने किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत जिन किसानों के केवाईसी को पूरा कर सभी किसानों की निधि की धनराशि उनके खातों में भिजवाने के निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिये।

  बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक कृषि श्री विजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जिला विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

रामपुर में जरी और पैचवर्क का प्रशिक्षण शुरू: एमपी सिंह बोले- एक जनपद एक उत्पाद योजना से अपने हुनर को दें नई उड़ान

cradmin

भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा अतर्रा की तरफ से क्षेत्रवासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

चौथे स्तंभ के लोगों की जान माल की की जाए सुरक्षा पत्रकारों पर हो रहे हमले से कांग्रेस चिंतित

zeestarnews

Leave a Comment