Zee Star News
Breaking News
राजनीति

टी०डी०/ डी०पी०टी० के स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान का एच०एल० इण्टर कालेज मे हुआ शुभारम्भ

टी०डी०/ डी०पी०टी० के स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान का एच०एल० इण्टर कालेज मे हुआ शुभारम्भ

 

आज दिनांक-26.09.2024 को टी०डी०/ डी०पी०टी० के स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ एच०एल० इण्टर कालेज शांतीनगर, बांदा में श्री नगेन्द्र प्रताप जिला अधिकारी बांदा के निर्देशन में डा० अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा द्वारा किया गया । यह अभियान दिनांक-26, 27 एवं 30 सितम्बर एवं 01, 04 एवं 07 अक्टूबर 2024 को चलाया जाना है। इस अभियान के दौरान जनपद के सभी राजकीय एवं निजी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 के बच्चों को डी०पी०टी०-2 बूस्टर से छूटे, कक्षा 5 व कक्षा 10 के बच्चों को टी०डी० टीकाकरण छूटे बच्चों का टीकाकरण स्कूलों में किया जाना है । आज 292 स्कूलों में प्लान कर टीकाकरण किया जा रहा है। बच्चों को डी०पी०टी०/टी०डी० वैक्सीन के माध्यम से कालीखांसी, गलघोंट व टिटनेस बीमारी से बचाव हेतु यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

 

इस अवसर पर डा० अजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा, डा० आर०एन० प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा, डा० विजय शंकर केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बांदा, डा० वर्षा नायर एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ० बांदा, अवंतिका तिवारी डी०एम०सी० यूनीसेफ बांदा, डा० ऋतुम्बरा गौतम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अर्बन हेल्थ पोस्ट आजाद नगर, बांदा, श्रीमती राधा शर्मा ए०आर०ओ० (आर०आई०), श्री रोहित सिंह वी०सी०सी०एम० यू०एन०डी०पी० बांदा, श्री रामस्वरूप साहू प्रधानाचार्य एच०एल० इण्टर कालेज शांतीनगर, बांदा एवं स्कूल के अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे ।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं प्रेक्षक श्री भगवान शरण अपर आयुक्त द्वितीय चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा तथा श्री अंकुर अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बाॅदा ने नगर निकाय उप निर्वाचन 2024 के आज सम्पन्न हो रहे मतदान को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

मा0 उप मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार श्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार बांदा में जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment