Zee Star News
Breaking News
अन्य

कृषकों का कृषि यंत्रों हेतु ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा चयन”

 

 

“दिनांक 14.11.2024

कृषकों का कृषि यंत्रों हेतु ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा चयन।”

 

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना एवं अन्य कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि यंत्रों के वितरण से सम्बन्धित कृषकों के चयन हेतु जिलाधिकारी महोदय, बाँदा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी०एल०ई०सी०) के समक्ष दिनांक 14.11.2024 को क्लेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में पूर्वाहन 11:00 बजे से ई-लॉटरी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिनांक 09.10.2024 से 23.10.2024 तक www.upagriculture.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करने वाले जनपद के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत समस्त कृषि यंत्रों यथा रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेसर, लेजर लैण्ड लेवलर, पॉवर ऑपरेटेड चैप कटर, स्माल गोदाम, श्रेसिंग फ्लोर, सीड ड्रिल, कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना इत्यादि हेतु ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों का पारदर्शी तरीके से चयन किया जाएगा।

 

अतः उक्त के क्रम में जनपद के समस्त कृषक भाई जिन्होने यंत्रीकरण योजनाओं में अनुदान पर यत्र क्रय करने के लिए आवेदन किया है, वह दिनांक 14.11.2024 कों पूर्वाहन 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में उपस्थित होने का कष्ट करें, जिससे ई-लॉटरी की प्रक्रिया की जा सकें, जो कृषक भाई उक्त ई-लॉटरी प्रक्रिया में अनुपस्थित होगे, उन्हे उपस्थित किसान भाईयों एवं समिति द्वारा किये गये ई-लॉटरी से चयन प्रक्रिया से सहमत माना जाएगा एवं उन्हे कोई आपत्ति नहीं है. ऐसा मानकर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Related posts

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मिलेट्स के उपभोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्व वर्ष के रूप में मनाया गया था

zeestarnews

शहर के पंडित जैन कॉलेज मैदान में लगभग 6 गोवंश लंपि वायरस से पीड़ित पाए गए

zeestarnews

अतर्रा कस्बे के लाल ने खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर जनपद और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया

zeestarnews

Leave a Comment