बाँदा, 20 नवम्बर, 2024-
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस प्रकरणों का निस्तारण समय से गुणवत्तायुक्त किया जाए और कोई भी शिकायत डिफाल्टर नही होने पाये तथा जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता हो, उन्हें भी समय पर निरीक्षण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए निस्तारण किया जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में भी गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मण्डल के जनपदों की रैंकिग में भी सुधार लाने के निर्देश सम्बन्घित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सभी लाभार्थियों को आगामी एक सप्ताह का अभियान चलाकर शत् प्रतिशत रूप से तीनों किश्तों की धनराशि दिलाये जाने एवं आवास पूर्ण किये जाने की स्थिति, छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की सूची बनाने का कार्य सम्पादित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने एवं निर्धारित समयानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि खराब ट्रान्सफार्मर शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित अवधि में बदले जायें। कृषि रक्षा रसायन एवं पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए किसान सम्मान निधि के अवशेष किसानों का अधार सत्यापन का कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश संयुक्त निदेशक कृषि को अभियान चलाकर कराये जाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में महोबा व हमीरपुर में बेहतर कार्य किया गया है, उन्होंने मण्डल के अन्य जनपदों में भी इसी प्रकार कार्य किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के बैंक से क्रेडिट लिंकेज कराये जाने के कार्य में जनपद बाॅदा व महोबा में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालन की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए 102 एवं 108 एम्बुलेन्स सेवा तथा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरणों को ठीक रखे जाने के निर्देश दिये, जिससे मरीजों को परेशानी न होने पाये। उन्होंने सभी नवजात बच्चों का जन्म के समय रजिस्टेªशन अवश्य कराये जायें तथा समस्त गर्भवती महिलाओं की सभी जांचे समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नवम्बर/दिसम्बर माह में बच्चों में निमोनिया की बीमारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशाला का आयोजन भी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को जनपद के सभी विद्यालयों में 27 व 28 नवम्बर, 2024 को निपुण परीक्षा की सभी तैयारी के साथ परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा प्राथमिक विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि लाये जाने के निर्देश दिये। समस्त बेसिक शिक्षा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इस कार्य हेतु नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता एवं छात्रों की उपस्थित में वृद्धि लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निराश्रित सभी गौवंशों कोे गौशालाओं में संरक्षित करने तथा पर्याप्त भूसा/चारा आदि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये एवं हरे चारे हेतु चारागाहों की भूमि का सत्यापन कराकर हरा चारे उगाने की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंनेे सहभागिता योेजना मेें दिये जाने वाले गौवंशों की सुपुदर्गी बढाये जाने तथा उनका समय से भुगतान कराये जाने के साथ टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच का भी ध्यान रखने केे निर्देेश दियेे। आयुक्त ने जल जीवन मिशन हर घर नल जल योजना के अन्तर्गत जिन गाँवों में कनेक्शन दिये गये हैं, उन गाॅवोें मेें नियमित रूप सेे जलापूर्ति निश्चित रूप से समय के अनुसार करायी जाए तथा सभी अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने खोदी गयी सभी सड़कों को शत्प्रतिशत रूप से गुुणवत्तायुक्त मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाये जाने तथा वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत रोपित किये गये वृक्षों की फीडिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन विकास के अन्तर्गत हमीरपुर एवं बाॅदा जनपद में संचालित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने मत्स्य पालन हेतु ग्राम पंचायतों के तालाबों के पट्टों का आवंटन कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने समस्त धान खरीद केन्द्रों को संचालित रखने तथा केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें रखने के साथ किसानों का रजिस्टेªशन अधिक से अधिक कराये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने सड़़क तथा सेतुओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नई सड़कों का निर्माण कार्य एवं गड्ढामुक्ति का कार्य शत्प्रतिशत एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन सेतुओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सहकारी समितियों में किये जानेे केे निर्देेश दिये तथा जिला सहकारी बैंको से ऋण वितरण वसूली की समीक्षा करते हुए वसूूली मेें वृद्धि लाये जानेे केे निर्देश दिये। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना में पात्र लाभार्थियों के आॅनलाइन आवेदन कराकर एवं सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी बाॅदा श्री नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी चित्रकूट श्री शिवशरणअप्पा जीएन, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री घनश्याम, जिलाधिकारी महोबा, उप निदेशक महिला कल्याण/संयुक्त विकास आयुक्त सहित मण्डल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
