Zee Star News
Breaking News
अन्य

दिव्यांग बच्चों की विद्यालय में पहुंच एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाँदा

 

दिव्यांग बच्चों की विद्यालय में पहुंच एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु

 

बच्चों को प्रदान किये गये विभिन्न उपकरण

 

समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के अन्तर्गत आज बी०आर०सी० महुआ में एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण वितरण कैम्प आयोजित किया गया। उपकरण वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी जनपद बाँदा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी, महुआ श्री विनोद कुमार पटेरिया व खण्ड शिक्षा अधिकारी, कमासिन श्री राजेश कुमार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम के उद्देश्य एवं परिचय प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा नागेन्द्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि 07 सितम्बर, 2024 को बी०आर०सी० महुआ में मापन कैम्प आयोजित कर एलिम्को के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को उपकरण देने हेतु चिन्हित किया गया था। पूर्व में चिन्हित बच्चों को आज इस कैम्प के माध्यम से उपकरण वितरित किये गये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों को स्कूल प्रतिदिन भेजें व उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें तथा इन बच्चों को किसी से कम न समझें। उन्होंने यह भी कहा कि समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के अन्तर्गत आयोजित उपकरण वितरण कैम्प से प्राप्त उपकरणों से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा हो सकेगी। उपकरण प्राप्त होने से दिव्यांग बच्चे भी अन्य बच्चों की भांति नियमित विद्यालय आने में सक्षम हो सकेंगे।

कैम्प में 9 ट्राई साइकिल, 9 व्हील चेयर, 04 सीपी चेयर, 3 कैलीपर, 2 वैशाखी, 6 ब्रेल किट 05 रोलेटर, 02 टी०एल०एम० किट, 06 हियरिंग एड एवं 1 स्मार्ट केन प्रदान किये गये। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उपकरणों के प्रयोग के सम्बन्ध में एलिम्को कानपुर से आये विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार पाण्डेय, श्री रामानन्द कुमार, श्री गौरव एवं श्री अमर बहादुर एवं उनकी टीम के सदस्यों ने सभी प्रकार के उपकरणों के प्रयोग एवं उनके रखरखाव का प्रशिक्षण भी अभिभावको एवं बच्चों को दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री जय किशोर दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में स्पेशल एजूकेटर श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, श्री भुवन विक्रम, श्री महेश, श्री सुनील, श्री रामनरेश, श्री महेन्द्र तिवारी, श्री जय सिंह, श्री विवेक परमार, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती शुभ्रा चतुर्वेदी व श्रीमती भाग्यवती देवी सहित अन्य विशेष शिक्षक उपस्थित रहे। उक्त संगस्त कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न किया गया।

Related posts

अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन एवं शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड।।।छात्र नेता सुशील त्रिवेदी

zeestarnews

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-31.01.2025 समयः-11ः00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड महुआ के मीटिंग हाल, जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

Leave a Comment