Zee Star News
Breaking News
अन्य

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर बांदा में Sanden Vikas India Pvt Ltd. Faridabad द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया

 

दिनांक 23 नवंबर 2024

 

जनपद बांदा के समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के आई०टी०आई० तकनीकी व्यवसाय एवं डिप्लोमा मैकेनिकल के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों (पुरूष एवं महिला) को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 25.11.2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर बांदा में Sanden Vikas India Pvt Ltd. Faridabad द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाना है। उक्त प्लेसमेंट में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिष्ठित कम्पनी प्रातः 10:00 बजे आ रही है। जिसमें लगभग 100 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया जायेगा। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी (पुरूष एवं महिला) जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो प्लेसमेंट में प्रतिभाग कर सकते है। कम्पनी का विवरण निम्नानुसार है।

 

अधिष्ठान / कम्पनी का नाम

Sanden Vikas India Pvt Ltd. Faridabad

 

योग्यता

आई०टी०आई० तकनीकी व्यवसाय एवं डिप्लोमा मैकेनिकल

 

वेतनमान 18000 लगभग

नोट:-

साक्षात्कार हेतु बायोडाटा सहित, 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधारकार्ड, शैक्षणिक / तकनीकी अभिलेख एवं दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लेकर आये

Related posts

आदर्श इण्टर काॅलेज बिसण्डा में जन चैपाल का आयोजन

zeestarnews

उप श्रम आयुक्त चित्रकूट धाम क्षेत्र श्री ए0के0 सिंह ने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़, बांदा के शैक्षणिक सत्र-2025-26 के प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने (कक्षा-06 (140 छात्र/छात्रा) एवं कक्षा-09 (140 छात्र/छात्रा) कुल-280 बच्चों) हेतु

zeestarnews

आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523 सीईओ-6-31 /6-

zeestarnews

Leave a Comment