Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैली

समाजसेवी पीसी पटेल ने जिलाधिकारी बांदा सम्पूर्ण समाधान दिवस बबेरू में खोला समस्याओं का भण्डार

*समाजसेवी पीसी पटेल ने जिलाधिकारी बांदा सम्पूर्ण समाधान दिवस बबेरू में खोला समस्याओं का भण्डार*

 

 स माजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के द्वारा जिलाधिकारी बांदा जे रीभा जी को सादर अवगत कराया गया कि हमारे बबेरू तहसील अंतर्गत दर्जनों गांवों की जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु पूर्व ग्रामीणों द्वारा समाधान दिवसों में प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन न ही स्थलीय निरीक्षण सत्यापन किया गया न ही किसी समस्या का पूर्ण समाधान कर्मचारी अधिकारी अपने कार्यालयों से बैठे बैठे शिकायतों का निस्तारण कर देते हैं जिससे शासन एवं प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है 1. ग्राम अकौना नगर झाल के पास मिट्टी कट जाने से खड़ंजा टूट गया है जिससे आम रास्ता कई महीनों से अवरुद्ध पड़ा है 2. मिलाथू पल्हरी बाईपास में मिट्टी कट जाने से आम रास्ता अवरुद्ध है 3. बबेरू ब्लॉक एवं बिसंडा ब्लॉक के दर्जनों गांवों में आज तक जल जीवन मिशन के द्वारा घरों में जल नहीं पहुंचाया गया जबकि गांवों के मार्गों को तोड़ कर छोड़ दिए हैं 4. बबेरू बिसंडा व मुरवल बिजली धरो से दी जाने वाली बिजली सप्लाई लो वोल्टेज के साथ साथ अघोषित मनमानी तरीके से कटौती दी जा रही है 5. बबेरू ब्लॉक एवं बिसंडा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक कीचड़ होने से मच्छरों सहित अनेक बीमारियों का भण्डार है स्वास्थ विभाग के द्वारा फॉगिंग एवं सफाई विभाग के द्वारा नालियों की सफाई नहीं कराई जाती 6. बबेरू ब्लॉक के दर्जनों गांवों में अन्ना जानवरों से परेशान ग्रामीणों को बहला फुसलाया कर आमरण अनशन खत्म कराया गया जबकि जिलाधिकारी महोदया आप सहित माननीय जनप्रतिनिधियों के आश्वासन को भी झूठा साबित किया जा रहा है 7. मुरवल बिजली घर से पल्हरी फीडर के ग्राम निलाथू गांव के अंदर की 440 बोल्ट केविल खराब होने पर 5 दिनों से गांव की बिजली बंद है 8. क्षेत्र के सैकड़ों लोगों सहित समाजसेवी पीसी पटेल ने पूर्व के समाधान तहसील दिवसों में अनेकोंबार प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास किया लेकिन जिलाधिकारी बांदा के ही जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी शासन के द्वारा लगाए जाने वाले महत्वपूर्ण संपूर्ण समाधान दिवस को मजाक बनाने में लगे हैं ऐसे में शासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है समाजसेवी पीसी पटेल के द्वारा करबद्ध निवेदन किया गया कि आम जनमानस की मूल भूत जनसमस्याओं के स्थलीय निरीक्षण सत्यापन करवाते हुए समाधान करवाने की कृपा की जाए। अन्यथा मजबूरन जनता जनार्दन की समस्याओं को लेकर चिलचिलाती गर्मी धूप में हमे अनशन आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी किस तरह से शासन की योजनाओं को अंतिमझोर तक पहुंचा पाती है या फिर से भीषण गर्मी में समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक को अपनी जान की बाजी लगानी पड़ेगी

Related posts

जिला क्षय रोग अधिकारी बांदा ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टी०बी० उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिला प्रोबेशन अधिकारी बांदा ने बताया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर दिनांक 03.10.2024 से ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 विशेष अभियान का संचालन

zeestarnews

Leave a Comment