*बहुत ही असहनीय दर्दनाक हृदय विदारक दुर्घटना* ….
ग्राम बरौली आजम निवासी अजय पटेल मुखिया जी के छोटे भाई अनूप पटेल जी उम्र लगभग 27 वर्ष चंडीगढ़ पंजाब में मजदूरी करने आए थे लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था दिनांक 9.12.2024 समय शाम 5 बजे रोड किनारे खड़ा था कि पीछे से तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्टर मार दी जिसके कारण अनूप गम्भीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों सहित पुलिस ने तत्काल P.G.I चंडीगढ़ पहुंचाया। हमको भी जानकारी मिली तो हर सम्भव मदद प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में अनूप की मृत्यु हो गई।
आज सुबह से शाम तक पुलिस स्टेशन में अधिकारियों के चक्कर लगाने पर भी दुर्घटना के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज न होने पर हमने अपने अजीज मित्र छोटे भाई राजेंद्र पटेल निवासी ग्राम भदेहदू को फोन वार्ता कर उनके ठेके के मालिक वर्तमान मोहाली mla आदरणीय विधायक श्री कुलवंत सिंह जी से मदद के लिए आग्रह किया तभी भाई राजेंद्र ने अपने बाबू से तुरन्त थाना मुल्लापुर में फोन कराया तथा *चंडीगढ़ में सभी के सहयोग के लिए वरदान साबित होने वाले बड़े भाई आदरणीय वीरेंद्र सिंह पटेल जी IRS निवासी ग्राम बड़ागांव पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर चंडीगढ़ वर्तमान पोस्टिंग गुड़गांव से भी वार्ता की* तब देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पंचनामा पोस्टमॉर्टम हेतु सारे कागज़ात मर्चरी हाउस pgi चंडीगढ़ भिजवाया। कल सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद डेडबाड़ी अंतिम संस्कार हेतु पैतृक गांव बरौली आजम बांदा के लिए रवाना होंगी। पीड़ित परिजनों को हर सम्भव मदद सहयोग का भरोसा दिया।
आप सभी युवाओं से एक विशेष निवेदन है कि आपसी मतभेदों को त्याग करके ऐसी परिस्थितियों में संगठित हो सहयोग की भावना बनाए रखें।।
