Zee Star News
Breaking News
अन्य

चौधरी चरण सिंह (मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस दिनांक 23 दिसम्बर 2024 कों “किसान सम्मान दिवस” के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में

 

दिनांक 19 दिसंबर 2024

 

 विषयः-स्व० चौधरी चरण सिंह (मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस दिनांक 23 दिसम्बर 2024 कों “किसान सम्मान दिवस” के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में।

 

मुख्य विकास अधिकारी बांदा श्री वेद प्रकाश मौर्य ने बताया है कि कृपया शासन के पत्र सं०- सा0-925/12-62024-54-2000 दिनांक-13.11.2024 के क्रम में स्व० चौधरी चरण सिंह (मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 12:00 बजे से “किसान सम्मान दिवस” का आयोजन विकास खण्ड परिसर बडोखरखुर्द, बाँदा में किया जा रहा है। इस अवसर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत एक दिवसीय किसान मेंला/कृषि प्रर्दशनी / किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कृषि तथा कृषि के सहयोगी विभागों यथा फसल बीमा कम्पनी, इफ्को, कृषि यंत्रीकरण, एफ०पी०ओ०, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, वन विभाग, रेशम विभाग, दुग्ध विकास विभाग, मृदा परीक्षण, जल जीवन मिशन, भू-गर्भ जल एवं अन्य सस्थाओं द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर अपने-अपनें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन, एवं मत्स्य के सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त कृषकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सम्बन्धित विभाग पुरुस्कार हेतु चयनित कृषकों की समय से सहभागिता कराना सुनिश्चित करेंगे।

अतः उक्त के क्रम में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 23.12.2024 को अपरान्ह 12:00 बजे से विकास खण्ड परिसर बडोखरखुर्द, बाँदा में 10-10 प्रगतिशील कृषकों की सहभागिता के साथ स्वंय उपस्थित होकर किसान सम्मान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Related posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विभिन्न जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि प्रमुख सचिव महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण माह नवम्बर में ही होने के आसार है

zeestarnews

Leave a Comment