Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने आज थाना समाधान दिवस

दिनांक 11 जनवरी 2025

          जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने आज थाना समाधान दिवस ,थाना मातौंध में जन समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण करने के निर्देश पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिएl

थाना समाधान दिवस में उन्होंने भूमि विवाद एवं आपसी विवादों का निस्तारण शीघ्र जांच कर किए जाने के संबंध में निर्देशित कियाl एक फरियादी द्वारा उसकी दुकान को खाली करने हेतु मारपीट एवं विवाद करने के प्रकरण पर निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर भेज कर भूमि की पैमाइश एवं जांच करते हुए प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए l एक अन्य शिकायतकर्ता द्वारा उसके घर पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर पर विवाद को सुनते हुए उन्होंने दोनों पक्षों को सुनकर कार्रवाई करने तथा आपस मे विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता करने के निर्देश दिएl एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर पेड़ को काटने व आपसी विवाद पर भूमि विवाद के प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश एसओ मतौंध को दिए। एक फरियादी द्वारा उसके घर के बगल की दीवार गिरने व उससे संबंधित जमीन पर आपसी विवाद के संबंध में जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिएl
थाना समाधान दिवस में एसओ श्री संदीप सिंह पटेल सहित नायब तहसीलदार एवं क्षेत्रीय लेखपाल, पुलिस तथा राजस्व के अधिकारी गण उपस्थित रहेl

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गयी घरौनियों का 76 राजस्व गाॅवों के लोगों का वितरण कल दिनांक 27 दिसम्बर, 2024 को रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज सभागार में प्रातः 11ः00 बजे किया जायेगा

zeestarnews

रामकेश निषाद राज मंत्री ने ली सलामी पुलिस लाइन में हुआ गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम

zeestarnews

सोसाइटी की टीम के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब के संरक्षण में रिज़वान अली की अध्यक्षता में राहुल अवस्थी जैविक किसान के नेतृत्व में बांटे गए गरीबों को कपड़े

zeestarnews

Leave a Comment