Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाया गया दो दिनों के अंदर दो दर्जन के करीब पक्की दुकानों का ध्वस्थीकरण करण किया जाएगा

जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाया गया दो दिनों के अंदर दो दर्जन के करीब पक्की दुकानों का ध्वस्थीकरण करण किया जाएगा

 

बांदा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बाबूलाल चौराहा, कालीदेवी मंदिर होते हुए अतर्रा चुग्गी पास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

 

 *दो दिनों के अंदर दो दर्जन के करीब अवैध बनी पक्की दुकानों को ध्वस्थीकरण करण करने के आदेश*

 

सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला अतिक्रमण हटाओ अभियान के बेहद सख्त नजर आए उन्होंने कालिदेवी मंदिर के सामने बने बिजली दफ्तर की बाउंड्री के आगे बने लगभग दो दर्जन के करीब बनी अवैध पक्की दुकानों हटाने का निर्देश दिया। अगर दो दिनों के अंदर नहीं खाली किया गया बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्थीकरण करण की कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     नगर पालिका के आरआई रामजस नें नगर मजिस्ट्रेट को नोटिस की जानकारी देते हुए बताया की नगर पालिका नें कई बार दुकानों को हटाने के लिए नोटिस दी गई है इसके बावजूद भी अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। बाबूलाल चौराहा में अवध तरीके से ई रिक्शा, ऑटो, बस अवैध तरीके से वाहनों को खड़ा करने वालों पर नगर मजिस्ट्रेट नें कड़ी फटकार लगाई। शहर में अवैध वाहन स्टैंडों और ई-रिक्शा के बेतरतीब खड़े होने से लोग जाम की समस्या से परेशान थे। दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान सजाने और ठेले लगवाने की वजह से पटरियों पर भी कब्जा कर लिया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की अगर भविष्य में फिर से अतिक्रमण किया। तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद, संजीत बाबू, नवल बाबू, गौरव श्रीवास्तव, मोनू कुशवाहा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Related posts

चित्रकूट धाम मंडल ने जनता से की अपील प्यार और सौहार्द से मनाएं त्यौहार

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें मण्डल के चारों जनपदों में स्थानीय स्तर पर सरकारी विभागों में विद्युत बिलों की पेन्डेन्सी की समीक्षा करते हुए

zeestarnews

7 वादों का किया गया निस्तारण

zeestarnews

Leave a Comment