Zee Star News
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के अर्न्तगत दिनांक 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा

 

दिनांक 30 जनवरी 202 5

 

 राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के अर्न्तगत दिनांक 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

 

 

उक्त के सम्बन्ध में विभागीय बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कर अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के सम्बन्ध सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। अभियान के अन्तर्गत जनमानस में कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जागरूकता एवं भ्रान्तियो के बारे में प्रचार प्रसार किया जायेगा।

 

जनपद के समस्त विद्यालयों एवं कार्यालयों में कुष्ठ मुक्त भारत की शपथ ली जायेगी तथा ग्राम सभाओं में प्रधान जी के द्वारा जिलाधिकारी का संदेश पढ़ा जायेगा एवं ग्राम सभा प्रमुख द्वारा कुष्ठ मुक्त भारत के सम्बन्ध में अपना भाषण भी पढ़ा जायेगा। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 30 जनवरी 2025 को एक अन्र्त्तविभागीय बैठक का आयोजन जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में किया गया है।

 

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने कुष्ठ जागरूकता निवारण अभियान कार्यक्रम ,2025 के अंतर्गत लोगों को शपथ दिलाई तथा जागरूकता का संदेश दिया l

 

हम सभी बांदा जनपद के लोग और जिला प्रशासन विकसित भारत अभियान” के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगें। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिये हर सम्भव प्रयास करेगें। हम इरा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेगें। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाय नहीं करेगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभाचित्त व्यक्त्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देगें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये अपना पूर्ण योगदान देगें। हम सभी कंलक एवं भेदभाव के प्रति शून्य सहिष्णुता के लिये ” आइए मिलकर जागरूकता फैलायें, भ्रातियों को दूर भगायें, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाये” की प्रतिज्ञा लेते है।

Related posts

एटा में साधु को इलाज न मिलने का मामला: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल काॅलेज से आज शाम तक मांगी रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

cradmin

प्राइवेट प्राथमिक चिकित्सा मित्र मेडिकल एसोसिएशन ने दिया 11 सूत्री मांग पत्र 

zeestarnews

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार जनपद बांदा में इंटेंसिफाइड कैंपियन 4 की बात कार्यक्रम के अंतर्गत एक फ्लैस माब क्रायक्रम का आयोजन रेलवे परिसर बांदा में किया गया

zeestarnews

Leave a Comment