Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने प्राथमिक विद्यालय, मवई बुजुर्ग-1, क्षेत्र बड़ोखर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई बुजर्ग, वि०खं० बड़ोखर खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया

 

दि नांक 4 फरवरी 2025

 

आज पूर्वान्ह 10:15 पर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने प्राथमिक विद्यालय, मवई बुजुर्ग-1, क्षेत्र बड़ोखर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई बुजर्ग, वि०खं० बड़ोखर खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुछ कमियां पाई गई जिनका तत्काल ठीक कराया जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएl निरीक्षण मे

प्रा०वि० मवई बुजुर्ग-1 क्षेत्र बड़ोखर खुर्द में 03 अध्यापक एवं 05 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिनमें से सरिता देवी, इं०प्र०अ० बाल्य देखभाल अवकाश पर हैं एवं रेख देवी, शिक्षामित्र आकस्मिक अवकाश पर है। इस विद्यालय में 147 बच्चों का नामांकन है, जिनमें 67 बालक एवं 80 बालिका है।

 कक्षा-3 व 4 में अध्यापकों द्वारा शिक्षण कार्य नहीं किया जा रहा था।

अध्यापकगण टीचिंग मैथड से जागरूक नहीं पाए गए।

अध्यापकगण ब्लैक बोर्ड का प्रयोग नहीं कर रहे थे।

अध्यापकगणों द्वारा बच्चों के अनुकूल टीचिंग मैथड का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

विद्यालय के बाथरूम में लगे नल में टोंटी न होने कारण बाथरूम में पानी अनावश्यक रूप से बहता हुआ पाया गया l

पू०मा०वि० मवई बुजुर्ग वि०खं० बड़ोखर खुर्द में 01 प्र०अ०, 04 स०अ० एवं 01 परिचारिका एवं 03 अनुदेशक कार्यरत हैं. इस विद्यालय में 269 बच्चों का नामांकन ,जिनमें 136 छात्र एवं 133 छात्रायें है।

1-विद्यालय के गेट के आस-पास बहुत गंदगी पायी गयी, जिसमें कूड़ा, गोबर एवं कन्डे बिखरे हुए थे, जिससे विद्यालय एवं आस-पास का वातावरण दूषित हो रहा है।-विद्यालय में प्रोजेक्टर लगा हुआ पाया गया, किन्तु प्रोजेक्टर का प्रयोग कैसे करना है, इसकी जानकारी किसी अध्यापक को नही है।

अध्यापकगणों द्वारा बच्चों के अनुकूल टीचिंग मैथड का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।-श्री अरविन्द कुमार, अध्यापक के हस्ताक्षर रजिस्टर में बने होने के उपरान्त भी वह विद्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये। उन्होंने

निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये

सभी अध्यापकगण समय से विद्यालय में उपस्थित होना व समयानुसार शिक्षण कार्य करना सुनिश्चित करें।

अनावश्यक रूप से कोई भी अध्यापक विद्यालय से अनुपस्थित न रहें।

विद्यालय में भ्रमण रजिस्टर तैयार करें तथा जब भी कोई अध्यापक विद्यालय से बाहर जाये तो भ्रमण रजिस्टर में टिप्पणीं अंकित करने के उपरान्त ही विद्यालय से बाहर जाना सुनिश्चित करें।

विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित किया जाय।

विद्यालय के बाथरूम में लगी नल की टोंटियों को ठीक कराना सुनिश्चित करें, ताकि पानी अनावश्यक रूप से न बहे। अध्यापकगण शिक्षण कार्य के प्रति जागरूक रहें तथा बच्चों को मनोरंजक तरीके, Playing Method, Question Answer Method, आओ करके सींखें आदि तरीकों का प्रयोग करके शिक्षण कार्य करायें।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि निरीक्षण के एक सप्ताह के अंदर कर्मियों को दुरुस्त कराया जाए आख्या एक सप्ताह में इस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

जिला स्तरीय सलाहकार समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आज जिलाधिकारी के निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

zeestarnews

डिस्ट्रिक्ट बोर्ड टीचर्स सोसाइटी बांदा के निर्वाचन में सोसाइटी के चेयर मैन पद पर मतदान के उपरांतउत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ *बांदा* के जिला संयुक्त मंत्री श्री जय किशोर दीक्षित विजई घोषित किए गए

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment