Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

रामभरोसे चल रही अर्जुनाह की अस्थाई गौ शाला- उमेश तिवारी  

रामभरोसे चल रही अर्जुनाह की अस्थाई गौ शाला- उमेश तिवारी

 

जिम्मेदारों को नहीं कोई परवाह

 

बांदा- महुआ ब्लाक अंतर्गत अर्जुनाह में स्थित एक गौशाला की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। विश्व हिंदू गौ रक्षा समिति के जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी और तहसील सह संयोजक अमन करवरिया ने गौशाला की स्थिति जानने पहुंचें तो पाया कि गौवंश जमीन पर पड़े पुवाल खा रहे थे।

मृत गौवंशों को गौशाला से कुछ ही दूर मुक्तिधाम के पास खुले गड्ढे मे ऐसे ही फेंक दिया गया है जिससे दूर तक बद्बु आ रही है जो राहगीरों के लिए समस्या बना हुआ है

 

गौशाला में साफ-सफाई की स्थिति भी बहुत ही खराब थी। पानी की टंकी महीनों से साफ नहीं की गई थी। गौशाला में केवल एक ही केयर टेकर मौजूद था, जिसने बताया कि दो दिन और दो केयर टेकर रात्रि के लिए नियुक्त हैं।

 

गौशाला के सचिव प्रेम नारायण कुशवाहा ने बताया कि गौशाला में लगभग 300 गौवंश हैं, लेकिन जिला प्रवक्ता ने गिनती करवाई तो केवल 190 गौवंश ही मौजूद थे। यह बड़ा सवाल है कि बाकी 100 गौवंश कहां गए? क्या वे मृत हो गए या गौ तस्करी के शिकार हुए?

 

यह घटना उत्तर प्रदेश के गौ प्रेमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और गौ संरक्षण की मुहिम को तार-तार करने का प्रयास है। यह बहुत ही चिंताजनक है कि गौरक्षकों के पहुंचने पर भी गौवंशों को भूसा नहीं मिल रहा है। यह घटना गौशाला की दुर्दशा और जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाती है।

विश्व हिंदू गौ रक्षा समिति ने मांग की है कि गौशाला के सचिव और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, गौवंशों के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

Related posts

बांदा के सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मधूसुदन के नेतृत्व में राजपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में अटल आवासीय विद्यालय जनपद बांदा के ग्राम अछरौंड़ तहसील सदर बांदा में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2024 को बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के सड़क सुरक्षा नोडल शिक्षकों का राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में मंडलीय मास्टर ट्रेनर (सड़क सुरक्षा)

zeestarnews

Leave a Comment