Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालय में कार्यों को पूर्ण कराया जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई

 

दिनांक 12 फरवरी 2025

 

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालय में कार्यों को पूर्ण कराया जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुईl

 

 

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत फर्नीचर एवं शौचालय तथा दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाने की समीक्षा करते हुए जसपुरा एवं बबेरू में लंबित कार्य को शीघ्र कराए जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने विद्यालय में चारदीवारी का कार्य मनरेगा से एक माह में पूर्ण कराए जाने के संबंध में डीसी मनरेगा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समन्वय करते हुए कार्य को पूर्ण कराये जाने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रेरणा एप पोर्टल के अंतर्गत विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट समय भेजें।

उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति निर्धारित मानक के अनुरूप सुनिश्चित किए जाने तथा शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिन विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध नहीं है, उनमें फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने के संबंध में खनिज विभाग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में अध्यापकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित रखने तथा ब्लॉक टास्क फोर्स के अंतर्गत जिओ के द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों मैं तेजी लाते हुए निर्माण कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ कराए जाने के निर्देश संबंधित संस्था के अधिकारियों को दिएl, उन्होंने विशेष शिक्षा के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को ड्रेस में आने हेतु उनके अभिभावकों को जागरूक करने तथा ऐसे विद्यालय जो जर्जर स्थिति में है उनका सुरक्षा की दृष्टि से भवन को हटाए जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिएl बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

मोहन सिंह हाडा बनाये गये विधानसभा 232 के तिंदवारी अध्यक्ष

zeestarnews

थ्रेसर हादसे में मौके पर ही हो गई मौत पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

Leave a Comment