Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 15 फरवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने शहरों की भांति गाॅवों में भी स्वच्छता रखने एवं गाॅवों को साफ सुथरा बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने माॅडल गाॅवों में प्रधान एवं सचिव के सहयोग से लोगों को जागरूक करते हुए कूडे का उचित निस्तारण करने हेतु सूखे एवं गीले कूडे अलग-अलग रखे जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने आरआरसी सेन्टर में गाॅवों का कूडा एकत्र करने के कार्य को सुचारू रूप से संचालित कर उसका निस्तारण करने के सम्बन्ध में एडीओ पंचायत को निर्देशित किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण की भौतिक प्रगति एवं लक्ष्य के सापेक्ष धनराशि के हस्तान्तरण की समीक्षा करते हुए द्वितीय किश्त की धनराशि प्राप्त होने पर लाभार्थियों को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वच्छ शौचालय हेतु आॅनलाइन सिटीजन एप पर प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों पर एडीओ पंचायत द्वारा सत्यापन कराये जाने की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंने निष्प्रयोज्य शौचालयों के रेट्रोफिटिंग के कार्य का सर्वे कर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने रिजार्ट, होटल, धर्मशाला आदि में स्वच्छता के उचित प्रबन्धन हेतु स्वच्छता ग्रीन लीफ की व्यवस्था कराये जाने के सम्बन्ध में जिला पंचायतराज अधिकारी एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने नगरपालिका परिषद की सीमा से लगे गाॅवों में विशेष स्वच्छता रखने के निर्देश दिये।

  बैठक में ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द/नरैनी सहित मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य कोषाधिकारी श्री विनोद कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत, एडीओ पंचायत तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

सिमौनी धाम मेले में खेल कूद संचालन में आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष साथी योद्धा डा. इन्द्र वीर सिंह हुये सम्मानित 

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई

zeestarnews

कृषि डिप्लोमा व कृषि डिग्री धारकों के लिए सुनहरा अवसर

zeestarnews

Leave a Comment