Zee Star News
Breaking News
अन्य

देशी /कंपोजिट/भांग दुकानों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन 

*देशी /कंपोजिट/भांग दुकानों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन 

————————————————-

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री के लिए ई-लॉटरी 2025-26 के माध्यम से दुकानों के आवंटन हेतु सामान्य दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि देशी मदिरा की दुकानें, कंपोजिट दुकानें (अंग्रेजी शराब बियर), भांग की दुकानें और मॉडल शॉप्स का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। आवेदकों को पहले ई-लॉटरी पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष तथा भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है, इसके अलावा आवेदक केवल व्यक्तिगत आवेदन कर सकता है भागीदारी अथवा कंपनियां फुटकर दुकानों के लिए पात्र नहीं होगी और प्रत्येक आवेदक प्रति दुकान केवल एक आवेदन कर सकता है परंतु एक व्यक्ति पूरे प्रदेश में अधिकतम दो दुकानों को ही प्राप्त कर सकता है।

जिलाधिकारी महोदया ने अवगत कराया कि आवेदक को आवेदन के साथ पैन कार्ड हैसियत प्रमाण पत्र या अधिकृत आयकर वैल्युएर द्वारा जारी हैसियत प्रमाण पत्र जो दिनांक 1 जनवरी 2024 के पश्चात का जारी हो ,आयकर रिटर्न का विवरण तथा निर्धारित प्रारूप में 10 रु का नोटरीकृत शपथ पत्र भी देना होगा। उन्होंने आगे यह भी बताया कि लॉटरी 2025-26 के माध्यम से आवंटित दुकानें 2026-27 के लिए नवीनीकरण योग्य होगी। चयनित आवेदकों को आवंटन के तीन दिन के भीतर संपूर्ण बेसिक लाइसेंस फीस अवश्य जमा करनी होगी तथा देसी मदिरा के लिए निर्धारित न्यूनतम बल्क लीटर में कोटा और कंपोजिट दुकानों (IMFL/FL) व मॉडल शॉप के लिए निर्धारित न्यूनतम राजस्व उठाना अनिवार्य होगा। आवेदक प्रतिभूति धनराशि के रूप में केवल आई बैंक गारंटी स्वीकार की जाएगी जो की आबकारी आयुक्त अथवा जिला आबकारी अधिकारी को प्लेज्ड होगी। आवेदक किसी भी स्पष्टीकरण अथवा पूछताछ के लिए पोर्टल पर दिए गए नंबर 783852277111, 9140095228, 8318976636, 7985020998, 9453090579, 8005660401, 9454466049, 7267941256 पर संपर्क कर सकते हैं तथा 9454465679,7007113726,9412488150, 9450029002,8299102884, 9026532736 पर किसी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक या जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क कर सकते है.

—-

Related posts

राशन न मिलने की स्थिति में मवई गांव की महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

zeestarnews

एम्बुलेंस ड्राइवर की मनमानी से घायलों की की हो रही है असमय मौत आखिर इन पर कार्यवाही कब होगी

zeestarnews

जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व श्री जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती मनाई गई

zeestarnews

Leave a Comment