Zee Star News
Breaking News
अन्य

आबकारी विभाग बांदा ने छापेमारी में पकड़ी अवैध शराब

दिनांक 9 मार्च 2025

छापेमारी में मिली अवैध शराब

होली के त्यौहार मैं मिलावटी शराब बिक्री पर रोक लगाने की कोशिश

गामी होली त्यौहार के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी बांदा के निर्देशन में उप आबकारी आयुक्त चित्रकूटधाम प्रभार बांदा के पर्यवेक्षण में तथा जिला आबकारी अधिकारी बांदा के नेतृत्व में दिनांक 8 मार्च 2025 को आबकारी पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा अतर्रा क्षेत्र के बदौसा थाना अंतर्गत बाघे नदी कछार में केवटनपुरवा, केवटरा में दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान कछार के किनारे बसे लगभग दर्जन भर से अधिक घरों की सघन तलाशी ली गई ,साथ ही नदी के किनारे खेतों झाड़ियों तथा अन्य जंगली क्षेत्र में भी शघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस पूरी कार्यवाही के दौरान अलग-अलग जगहों से लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा खेतों में प्लास्टिक के डिब्बो में दबाकर रखी गई लगभग 200 किलो महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही के तहत एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई तथा उसे जेल भेज दिया गया।जिला आबकारी अधिकारी बांदा द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है, अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी,टीम बनाकर एक नियमित अंतराल पर लगातार दबिश कार्य किया जा रहा है। इस पूरी कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार राजीव कुमार मय स्टाफ प्रभारी निरीक्षक बदौसा राम नारायण सरोज तथा आबकारी निरीक्षक संदीप नाथ त्रिपाठी, प्रभात वर्धन, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

युवा मोर्चा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पूरे जिले मेअटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देशन पर दूसरे दिन चला अतिक्रमण अभियान

zeestarnews

भाजपा कार्यालय में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई संपन्न

zeestarnews

Leave a Comment