Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बांदा, 25 जनवरी, 2023-

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने हेतु विद्युत कनेक्शन को प्राथमिकता पर दिलाया जाए। विद्युत वसूली अभियान के अन्तर्गत 31 जनवरी तक बडे बकायेदारों के आर0सी0 की वसूली की जाए तथा विद्युत वसूली हेतु जिन बडे-बडे गाॅवों में अधिक संख्या में विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद बिल नही जमा हो रहा है, वहां पर कैम्प आयोजित कर विद्युत बिलों को जमा कराया जाए। उन्होंने झटपट पोर्टल/निवेश मित्र पोर्टल में लम्बित 07 प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि नहरों की गुणवत्तायुक्त सिल्ट सफाई के कार्य का सत्यापन करायें और जिससे कि सभी नहरों में टेल तक पानी पहंुच सके। बैठक में बताया गया कि मण्डल में 514 कि0मी0 नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया है।

उन्होंने नई सड़कों के निर्माण एवं सड़क चैड़ीकरण किये जाने तथा गड्ढायुक्त सड़कों को गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराये जाने की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये कि सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। सड़क चैडीकरण किये जाने वाली सड़कों को अतिक्रमण हटाकर मानक के अनुरूप चैडीकरण का कार्य कराया जाए lबैठक में बताया गया कि सड़क निर्माण के अन्तर्गत ओडीआर/एमडीआर के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष विशेष सड़क मरम्मत के 11 कार्य चल रहे हैं, जिनमें से 07 कार्य पूर्ण हो गये हैं। उन्होंने सेतु निगम के द्वारा निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा करते निर्देशित किया कि निर्माणाधीन किये जाने वाले सभी पुलों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा समयबद्धता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण करायें।

उन्होंने धान क्रय की समीक्षा करते हुए क्रय केन्द्रों में किसानों के धान की खरीद लक्ष्य के अनुरूप किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मण्डल के सभी उप खाद्य विपणन अधिकारियों को क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर क्रय केन्द्रों में धान की उपलब्धता एवं किसानों के भुगतान कराये जाने तथा आकस्मिक हो रही वर्षा से धान को सुरक्षित रख-रखाव कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि ओवरलोड वाहनों की एवं बिना रोड परमिट के संचालित हो रही बसों की सघन चेकिंग कराकर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता एवं अध्यापकों की नियमित उपस्थित सुनिश्चित किये जाने हेतु विद्यालयों का औचक निरीक्षण किये जाने तथा बार-बार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

आयुक्त ने निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने बांदा एवं महोबा के आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण आगामी माह फरवरी तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने की समीक्षा करते हुए गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य में पंचायत सहायकों की मदद लेकर तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सकों की कमी को दृष्टिगत चिकित्सकों की भर्ती की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शत्-प्रतिशत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर संचालित होने के सम्बन्ध में बताया गया कि मण्डल में 529 सेन्टर संचालित हैं। उन्होंने मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए समय से भुगतान कराये जाने एवं मिजल्स की रोकथाम हेतु उपाय किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने फील्ड के स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन आशाओं के द्वारा बेहतर कार्य नही किया जा रहा है उनके कार्य की क्वार्डीनेटर से चेकिंग कराकर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने निराश्रित गौवंशों को गौशाला में संरक्षित रखने के कार्य में सभी आवश्यक व्यवस्थायें भूसे एवं चारे, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गौवंशों में लम्पी बीमारी से बचाव हेतु शत्-प्रतिशत टीकाकरण एवं जीओ टैगिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सहभागिता पर गौवंशो को पालने हेतु सुपुदर्गी किये जाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत निर्माण कराये जा रहे आवासों की समीक्षा करते हुए शीघ्र कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का बैंको से समन्वय कर योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृत कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को अपराधों में नियंत्रण रखने एवं कानून व्यवस्था चुश्त दुरूस्त बनाये रखने हेतु चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन, जिलाधिकारी महोबा श्री मनोज कुमार, जिलाधिकारी चित्रकूट श्री अभिषेक आनंद, जिलाधिकारी हमीरपुर डाॅ0 चन्द्र भूषण, मण्डल के समस्त पुलिस अधीक्षक, अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमरपाल सिंह सहित मण्डल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523 सीईओ-6-31 /6-

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से सम्बन्धित विकास कार्यों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिला कृषि अधिकारी ने बताया खाद की उपलब्धता

zeestarnews

Leave a Comment