Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने आज अतर्रा में पीसीएफ के गेंहॅू खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया

 

बाँदा, 22 मार्च, 2025-

 

  जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने आज अतर्रा में पीसीएफ के गेंहॅू खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने खरीद केन्द्र पर गेंहूॅ खरीद हेतु लगायी गयी प्वाइंट आॅफ परचेज मशीन एवं केन्द्र में गेंहॅू तौल हेतु स्थापित किये गये दो इलेक्ट्रानिक कांटो का भी निरीक्षण किया, जो संचालित मिले। उन्होंने केन्द्र खरीद हेतु प्लाटिक बोरों की उपलब्धता एवं अन्य गेंहॅू खरीद से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए किसानों हेतु केन्द्र पर छाया, पेयजल की व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। केन्द्र प्रभारियों ने बताया कि गेंहॅू खरीद हेतु किसानों के रजिस्टेªशन किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी को खरीद हेतु जिन किसानों के रजिस्टेªशन किया गया है, उनका समय से सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि गेंहॅू खरीद हेतु किसानों का रजिस्टेªशन शीघ्र किया जाये। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीद हेतु लगभग एक हजार किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है और निरन्तर किसानों का पंजीकरण गेंहूॅ खरीद हेतु किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पीसीएफ के केन्द्र प्रभारी को आॅनलाइन फीडिंग हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें लैपटाप सिस्टम सहित केन्द्र में रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अतर्रा सहित प्रभारी मण्डी सचिव एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री रामानन्द जायसवाल उपस्थित रहे।

Related posts

गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में शंखनाद और उद्घोष के साथ वी मां केन जल महा आरती

zeestarnews

दीपक गुप्ता को भाजपा समर्थक मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया गया

zeestarnews

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराने को जिलाधिकारी बांदा और पुलिस अधीक्षक ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने हेतु देखी केंद्रो की व्यवस्था

zeestarnews

Leave a Comment