बाँदा, 16 अप्रैल, 2025-
जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक मे जिलाधिकारी ने वर्ष 2025 हेतु रोपित किये जाने वाले वृक्षारोपण के लक्ष्य के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण हेतु चयनित स्थलों की सूचना तत्काल जिला वनाधिकारी को वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें अन्यथा उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने नदियों के किनारे वृक्षारोपण कराये जाने के सम्बन्ध में खण्ड विकास/राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र की नदियों के किनारे के गाॅवों में वृक्षारोपण हेतु जमीन को चिन्हित करते हुए डीएफओ को सूचना उपलब्ध कराये। उन्होंने वन विभाग द्वारा 69 लाख वृक्षों का रोपण कराये जाने हेतु गड्ढों की खुदान एवं तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम आन्ध्र भूमि समिति का गठन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सघन वृक्षारोपण के अन्तर्गत इण्टर काॅलेजों/प्राथमिक विद्यालयों में खाली भूमि में भी वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं थर्माकोल को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने आरआरसी सेन्टर को सुचारू रूप से संचालित कराते हुए कूडे का उचित निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में डीपीआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने बाॅयो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट का भी उचित निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी सरकारी अस्पतालों एवं अन्य चिकित्सालयों का बायो मेडिकल बेस्ट नियमित रूप से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के नियमानुसार प्रबन्धन हेतु समस्त अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिये। उन्होंने दिनांक 08 मई, 2025 तक वन एवं वन्यजीव सुरक्षा माह हेतु आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी को जनपद के प्रमुख नालों के पानी के प्रदूषण/बायोरैमिडिएशन की जांच किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने ईओ एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क एवं नदी के किनारे कूडे का डम्पिंग नही होना चाहिए तथा कूडे का उचित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने नदियों के किनारे जैविक एवं प्राकृतिक खेती किये जाने तथा नदी की कटान को रोकने हेतु बांस के वृक्षों का रोपण किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने किसानों को जागरूक करने तथा नदी के किनारे गाॅवों में स्वच्छता अभियान चलाये जाने के भी निर्देश दिये।
बैठ
क मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला वनाधिकारी श्री अरबिन्द कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
