Zee Star News
Breaking News
अन्य

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या ने की बैठक महिलाओं के उत्पीड़न पर की चर्चा

 

बाँदा, 16 अप्रैल, 2025-

 

  उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीडन, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र महोखर का निरीक्षण किया। आंगनबाडी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषाहार वितरण तथा आंगनबाडी केन्द्र में बच्चों के सम्बन्ध में आंगनबाडी कार्यकत्री से पोषण टैªकर एप के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र में गर्भवती महिलाओं को फल, पौष्टिक आहार किट का वितरण करते हुए गोदभराई की रस्म पूरी की तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए फलों का वितरण किया। उन्होंने कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय महोखर में कम्प्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास, मेस तथा हास्टल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से वार्ता करते हुए विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं सुविधा उपलब्ध कराये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

  इससे पूर्व सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेरू हिंसा, दहेज उत्पीडन एवं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने महिला जनसुनवाई में पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीडित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करायें। उन्होंने महिला जनसुनवाई में जमवारा थाना नरैनी निवासी एक महिला द्वारा ससुराल पक्ष में मारपीट एवं परेशान किये जाने की शिकायत पर पुलिस को शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने तिन्दवारी कस्बे में शराब की दुकान पर भीडभाड अधिक होने एवं अराजक तत्वों पर रोक लगाये जाने से सम्बन्धित शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने एक महिला द्वारा दहेज की मांग करने व पति द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत पर दोनो पक्षों को समझाकर परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा मध्यस्ता कराये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बन्धित समस्या मिलने पर उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए उनका निस्तारण शीघ्र करायें एवं हरसम्भव सहायता करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला अस्पतालों एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था रखे जाने तथा जननी सरुक्षा एवं आयुष्मान योजना का लाभ लाभार्थियों को समय से दिलाये जाने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये। उन्होेंनेे सभी बालिकाओं के विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महिला आयोग के टोलफ्री नम्बर का प्र्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त करते हुए सभी पात्र महिला लाभार्थियों को सुरक्षा के साथ योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये।

  महिला जनसुनवाई में पीडी डीआडीए, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री आर एन प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह एवं समाज कल्याण, जिला सूचना अधिकारी श्री राम जी दुबे एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

नशेड़ी युवक फांसी पर झूला, मौत

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने जिला निर्वाचन कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में वेयर हाउस का निरीक्षण किया

zeestarnews

सेवा में   परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

zeestarnews

Leave a Comment