Zee Star News
Breaking News
खेल-खिलाड़ी

पैलानी एकादश ने सदर एकादश को दी पटखनी

पैलानी एकादश ने सदर एकादश को दी पटखनी

उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम ने हासिल की जीत

 

 

48 गेंदो पर 11 चौको तथा 12 छक्कों की मदद से एसडीएम ने बनाये नाबाद 132 रन

 

मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु खेला गया मैच*

*

बाँदा।* रविवार को तहसील प्रशासन पैलानी एकादश तथा बांदा सदर एकादश के बीच बांदा पुलिस लाईन स्टेडियम में मतदाता जागरूकता हेतु फ्रेंडली मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांदा सदर एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 180 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैलानी एकादश एकादश की टीम ने केवल 14 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया । उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा ने शतक लगाने के साथ नाबाद 132 रनों की पारी खेली । साथ ही बांदा सदर एकादश को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।

गौतललब हो कि बांदा सदर एकादश की तरफ से एडीएम न्यायिक मायाराम यादव एवं सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने अर्धशतक लगाये । पैलानी के तेज गेंदबाज नायब तहसीलदार मो० मुस्तकीम ने 3 विकेट झटके । उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

Related posts

भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित हो रही जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने व्यक्त किये

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन युवा कल्याण विभाग लखनऊ ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 में प्रथम चरण के अन्तर्गत 31 जनपदों के नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से ‘‘युवा उत्सव का एक अखिल भारतीय कार्यक्रम’’ का आयोजन प्रस्तावित है

zeestarnews

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

zeestarnews

Leave a Comment