Zee Star News
Breaking News
अन्य

आबकारी विभाग ने मारा छापा

आबकारी विभाग ने मारा छापा

 *प्रवर्तन अभियान बांदा

 जिलाधिकारी, महोदया बांदा के निर्देश पर उप आबकारी आयुक्त, चित्रकूटधाम प्रभार बांदा एवम जिला आबकारी अधिकारी बांदा द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अनुरूप आज दिनांक 15.11.2025 को आबकारी टीम क्षेत्र -3 अतर्रा जनपद बांदा द्वारा बिसंडा थाना अंतर्गत पारा बिहारी, तथा डभनी में विभिन्न घरों एवं परचून की दुकानों में दबिश की कार्यवाही की गई, दबिश के दौरान दर्जन भर घरों तथा परचून की दुकानों की सघन तलाशी ली गई । इस कार्यवाही के दौरान अलग अलग जगहों से लगभग 25 लीटर अवैध शराब बरामद कर आबकारी की सुसंगत धाराओं में 1 अभियोग पंजीकृत किया गया।साथ ही क्षेत्र विशेष की देसी व कंपोजिट फुटकर आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को दुकान को नियम से संचालित करने,साफ सफाई का उचित प्रबंध रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने की सख्त हिदायत दी गई। किसी भी दुकान से गंभीर प्रकार की कोई भी अनियमितता प्राप्त नहीं हुई। दुकानों पर pos मशीनों के द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही विक्री किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानें नियमानुसार संचालित मिलीं।

  आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

कालिंजर महोत्सव की की जा रही है तैयारी

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment