Zee Star News
Breaking News
खेल-खिलाड़ी

बच्चों ने किया रंगारंग कार्यक्रम बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग भाव विभोर हो गए

-बांदा (21 नवंबर )

“फर्राटा भरते तेज धावक, तालियों की गड़गड़ाहट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तुतियां, सभी ब्लॉक क्षेत्रों के प्रतिभागियों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ अपनी टीम को विजेता बनाने हेतु एक-एक अंक के लिए निर्णायकों से अपनी बात मजबूती से कहते हुए खेल प्रतिभागी” यह नजारा था स्थानीय भगवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित हो रही जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन दिवस का। समापन समारोह का सफल संचालन शिक्षक इंद्रवीर सिंह, रंजना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

सभी खेल प्रतिभागियों ने जिला स्तर पर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन देकर अपने ब्लॉक के लिए अंक जुटाए। खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उसमें भाग लेना महत्वपूर्ण है, न कि हार जीत। “खेलों में प्रतिभाग से बच्चों में झिझक दूर होने के साथ शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है” उक्त उद्गार समापन समारोह की मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस मेविस टाक ने अपने संबोधन में व्यक्त किए। इसके पूर्व मुख्य अतिथि महोदया ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करें समारोह का शुभारंभ किया।

 प्राथमिक वर्ग में बड़ोखर क्षेत्र के आशीष व बड़ोखर क्षेत्र की ही सुमन ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। वहीं जूनियर वर्ग में जसपुरा क्षेत्र की प्रांसी व बिसंडा क्षेत्र के कामता ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। विशिष्ट अतिथि मेजबान भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी के निदेशक अंकित कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता में द्वितीय तृतीय या कोई स्थान न प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उन्हें आगे प्रयास जारी रखने की आवश्यकता है। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में बड़ोखर क्षेत्र के आशीष प्रथम व बिसंडा क्षेत्र के मानसिंह द्वितीय, व 100 मीटर दौड़ में बड़ोखर क्षेत्र के आशीष प्रथम वह कमासिन क्षेत्र के अंकित द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में बड़ोखर क्षेत्र के कार्तिक प्रथम व कमासिन क्षेत्र के अमर द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जसपुरा क्षेत्र की प्रांसी प्रथम तिंदवारी क्षेत्र की अंजली द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में जसपुरा क्षेत्र की प्रांसी प्रथम समगरा क्षेत्र बबेरू की अंबिका द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में कमासिन क्षेत्र की कोमल प्रथम, जसपुरा क्षेत्र की प्रांसी द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बिसंडा क्षेत्र के चंद्रभान सिंह प्रथम व बबेरू क्षेत्र के सुधीर द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में बिसंडा क्षेत्र के चंद्रभान प्रथम व बबेरू क्षेत्र के सुधीर द्वितीय स्थान पर रहे। वही जिमनास्टिक में नरैनी क्षेत्र की उच्च प्राथमिक विद्यालय फौजदार का पूरवा की टीम विजेता रही। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में बड़ोखर क्षेत्र की सुमन प्रथम व बिसंडा क्षेत्र की आराधना द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में कमासिन क्षेत्र की खुशबू ने कबड्डी में बिसंडा क्षेत्र की टीम ने बाजी मारी। समापन समारोह में तिंदवारी क्षेत्र की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुल कुम्हारी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत व कमासिन क्षेत्र की छात्रा का कत्थक नृत्य की प्रस्तुति मनमोहन रही। छात्राओं द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित एकांकी ने भी जमकर तालियां बटोरी।

अध्य क्षता कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने अपने संबोधन में आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत कर मंचासीन अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। मंचासीन अतिथियों का संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार व सह संयोजन राजेश कुमार, किशन कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पटेरिया, आभा अग्रवाल, जिला स्काउट मास्टर शुघर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका अमिता कुशवाहा ने बुके देकर स्वागत किया। समापन समारोह में उपस्थित मंचासीन अतिथियों का ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिलीप त्रिपाठी, रामकुमार यादव, सुरेंद्र द्विवेदी, आनंद सिंह गौतम, शिवमंगल सिंह, जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, जय किशोर दीक्षित बलभद्र सिंह राजपूत, विनय कुमार पांडे, धर्मेंद्र शुक्ला ने माल्यार्पण कर स्वागत किया राजेश द्विवेदी, आराधना तिवारी, आदित्य प्रकाश, कमल सिंह, राजेश तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा कुलदीप सिंह, हरीश कश्यप, सौरभ आर्य, शशांक मिश्रा कन्हैयालाल ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। हरवंश श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव,आशुतोष गौतम,विनय प्रताप, के पी सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। राम स्वयंवर पांडे, बृज किशोर अग्निहोत्री, अभिषेक सिंह तोमर, ने निर्णायक का गुरुतर उत्तरदायित्व निभाया।

Related posts

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग केे तत्वाधान में वित्तीय वर्ष-2024-25 में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन निम्नलिखित तिथियों एवं स्थलों में कराया जाना प्रस्तावित हैः

zeestarnews

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में आज जिला प्रोवेशन कार्यालय के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बालिका सुरक्षा महिला अपराध के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

zeestarnews

छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में बाजी मारी

zeestarnews

Leave a Comment