Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

प्रवर्तन अभियान जनपद बांदा

*प्रवर्तन अभियान जनपद बांदा*

आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदया बांदा के आदेश के अनुपालन में तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त महोदय, आगरा जोन,उप आबकारी आयुक्त महोदय, बांदा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय बाँदा के निर्देशन में आज दिनांक 23.12.2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 बांदा मय स्टॉफ द्वारा थाना अतर्रा अंतर्गत ग्राम अनठुआ,तेंदुरा आदि ग्रामों में दबिश की कार्रवाई की गई। अतर्रा क्षेत्रांतर्गत आने वाली कम्पोजिट दुकान/देशी मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। दुकानों पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति की जांच की गईl विक्रेताओं को ई-पोस मशीन के द्वारा 100 प्रतिशत स्कैन करके ही समस्त मदिरा/बीयर बिक्री करने की व निर्धारित मूल्य पर ही शराब बिक्री करने के सख़्त निर्देश दिए गए ।साथ ही साथ आबकारी दुकानों के निकट स्थानों पर स्थित गुमटियों ,परचून एवं संदिग्ध दुकानों की सघन चेकिंग की गई।

Related posts

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही पर आयुक्त सख्त, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश

zeestarnews

आयुक्त ने की गेहूँ खरीद व्यवस्था की समीक्षा, किसानों को किसी भी दशा में वापस न करने के निर्देश**

zeestarnews

भीषण गर्मी में राहत : कचहरी चौराहे पर शुरू हुई निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील व्यवस्था

zeestarnews

Leave a Comment