Zee Star News
Breaking News
Technology

बांदा जिलाधिकारी रीभा ने की समीक्षा बैठक

 

दिनांक: 15/04/2026

आज विकास खण्ड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं, यथा- एन0आर0एल0एम0, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं फैमिली आई0डी0 की समीक्षा जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा द्वारा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिन लाभार्थियों को द्वितीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है, उनके आवासों का निर्माण माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने एन0आर0एल0एम0 योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए समूहों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही फैमिली आई0डी0 सहित अन्य संचालित योजनाओं में भी अपेक्षित प्रगति लाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अन्ना जानवरों से किसान परेशान अधिकारियों से लगाई फरियाद

zeestarnews

किसान संगोष्ठी का हुआ उद्घाटन बताई गई बारीकियां कैसे उपज को बढ़ाया जाए जिससे किसान संपन्न हो

zeestarnews

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी, कल दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 दिन बुद्धवार को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11ः00 बजे महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं की

zeestarnews

Leave a Comment