थाना से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी के शरण में आखिर क्यों नहीं मिलता
थानों में न्याय
पुलिस ने अपने बचत के लिए आरोपी का किया चालान
जसपुरा थाना में पीड़ित के साथ पुलिस ने की उल्टा मारपीट की
महिला ने पुलिस पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया
जसपुरा पुलिस के दो कर खास रविंद्र और दिलीप से परेशान है क्षेत्रीय ग्रामीण
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव गांव निवासी रोशनी ने पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है। की अपने घर पर रात में सतुवा भुज रही थी तभी शराब के नशे में पड़ोस की ही अजीत पुत्र रामदास शराब पीकर मारपीट करने लगा और घर पर ईट मारा जिसका विरोध पीड़िता के पति ने किया तो उसको भी गाली गलौज किया जिसका वीडियो के उनके पास मौजूद है। आरोपी जाते समय पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दिए तथा फर्जी मुकदमे भी पटाने की धमकी दी है। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर जिसकी शिकायत लेकर रात में 10:00 बजे पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची तो थाने में उनकी नहीं सुनी गई और उल्टा उसके पति के साथ थाने में एक कांस्टेबल के द्वारा मारपीट की है। साथ ही उनका फोन भी छीन लिया गया । खाने के गेट के बाहर भी निकाल दिया गया। पीड़िता के रोने पर फोन वापस किया गया।
