Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

रामपुर में जरी और पैचवर्क का प्रशिक्षण शुरू: एमपी सिंह बोले- एक जनपद एक उत्पाद योजना से अपने हुनर को दें नई उड़ान

रामपुर28 मिनट पहले

कॉपी लिंकजिला उद्योग केंद्र निरीक्षक एमपी सिंह ने दीप जलाकर प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। - Dainik Bhaskar

जिला उद्योग केंद्र निरीक्षक एमपी सिंह ने दीप जलाकर प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की।

एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत आप अपने किसी भी हुनर को प्रशिक्षण लेकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए जिले में आरसेटी द्वारा 10 दिवसीय जरी और एवं पैचवर्क का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

रामपुर में पहाड़ी गेट स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) में एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय जरी एवं पैच वर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला उद्योग केंद्र के निरीक्षक एमपी सिंह, एलडीएम टीपी सिंह और आरसेटी निदेशक शोऐब अहमद की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

जिला उद्योग केंद्र निरीक्षक एमपी सिंह ने कहा कि जरी और पैच वर्क का प्रशिक्षण लेकर अपनी अलग पहचान बनाएं। सकारात्मक सोच को अपनाएं, जिसके माध्यम से आप अपने उद्यम को एक नई पहचान दे सकते हैं।

प्रशिक्षण में सिखाई बारीकियांकार्यक्रम में एलडीएम टीपी सिंह ने कहा कि आपको जो मौका मिला है, उसका लाभ उठाएं। उद्यम शुरू करने के लिए बैंक से ऋण की सहायता भी ले सकते हैं। कार्यक्रम के अंत आरसेटी निदेशक शुऐब अहमद ने बताया कि इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को ज़री पैच वर्क की बारीकियों के अलावा व्यकितत्व विकास, समय प्रबंधन, बाजार प्रबंधन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट व बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

भाजपा प्रत्याशी के लिए राज्यमंत्री ने विद्यालयां में किया जनसम्पर्क

zeestarnews

तालाब खेत योजना को मिलेगा बढ़ावा इस योजना की कमान खुद मंडला अध्यक्ष ने संभाली सभी जिलों के भूमि संरक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश

zeestarnews

पचनेही गांव विकास की बाट देख रहा है

zeestarnews

Leave a Comment