Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

 

बाँदा, 25 अगस्त, 2024-

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने आज महिला महाविद्यालय बांदा तथा अन्य पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र के कन्ट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर निगरानी रखने तथा उनके बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी लेते हुए सतर्कता रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्टेªटों से परीक्षा केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निगरानी रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

 

 

जिलाधिकारी ने केन्द्र में परीक्षा को पूरी सुचिता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संचालित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केन्द्र में सम्पन्न हो रही परीक्षा का जायज लिया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए कन्ट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होेंने दोनो पालियों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कक्ष निरीक्षकोें को कडी निगरानी रखने के निर्देश

 दिये। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित पुलिस प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण तथा सम्बन्धित मजिस्टेªट उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी बांदा , श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में कार्यों को पूर्ण कराया जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनपद के प्रत्येक राजस्व ग्राम में विशेष अभियान दिनांक 25 नवम्बर, 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक चलाया जाना है, जिसमें समस्त कृषक बन्धु

zeestarnews

Leave a Comment