Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

रैपिड रेल प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका: गाजियाबाद में एक जुलाई को रोजगार मेला, ITI और बीटेक छात्र कर सकते हैं आवेदन

गाजियाबाद34 मिनट पहले

कॉपी लिंकगाजियाबाद में रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर नौकरी के लिए वेकेंसी निकाली गई हैं। एक जुलाई को रोजगार मेला लगेगा। - Dainik Bhaskar

गाजियाबाद में रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर नौकरी के लिए वेकेंसी निकाली गई हैं। एक जुलाई को रोजगार मेला लगेगा।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर नौकरियां भी लेकर आया है। गाजियाबाद के RD इंजीनियरिंग कॉलेज में एक जुलाई की सुबह 9 बजे से रोजगार मेला लगेगा। इसमें रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

गाजियाबाद के जिला रोजगार सहायता अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया, DB (DEUTSCHE BAHN) इंजीनियरिंग एंड कंस्लटिंग गर्वमेंट कंपनी फ्रॉम जर्मनी द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। ITI इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक संबंधी ITI डिप्लोमा, बीटेक 2021-2022 पासआउट छात्र इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। इन अभ्यर्थियों को कंपनी के पे-रोल पर सालाना दो लाख रुपए से ढाई लाख रुपए के वेतन पर रखा जाएगा।

क्या है प्रोजेक्ट

दिल्ली से लेकर मेरठ तक 82 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर बन रहा है। इस पर साल-2025 तक काम चलेगा। वर्तमान में करीब 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी और करीब 1100 से ज्यादा इंजीनियर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। प्रोजेक्ट को समय से शुरू करने के लिए कंपनी को और आईटी इंजीनियर व कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए वैकेंसी निकाली गई हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने आज खाद विभाग विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केन्द्र मण्डी, डी0सी0डी0एफ0 शाखा के खाद विक्रय केन्द, मण्डी तथा तहसील सदर के हटेटी पुरवा गौशाला का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

वेद व्यास की जन्मस्थली में 75.83 लाख की लागत से होगा पर्यटन का विकास

zeestarnews

Leave a Comment