गुमशुदा धीरज मिश्रा के तलाश हेतु बांदा पुलिस अधीक्षक को त्वरित कार्यवाही हेतु सभी समाजसेवी युवाओं ने ज्ञापन सौंप
आज दिनांक 17 जुलाई को अशोक लाट से चलकर पुलिस अधीक्षक आवास पहुंच कर समाजसेवियों और युवाओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया आपको बता दें की विगत कई दिनों के गुमशुदा धीरज मिश्रा पुत्र लवलेश मिश्रा निवासी ग्राम मसूरी तहसील नरैनी जिला बांदा समाज सेवा और गौ सेवा में लगातार एक्टिव रहने वाला पदाधिकारी धीरज मिश्रा दिनांक 13 7 2022 को सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम पथरा से अपने निज निवास मसूरी के लिए रवाना हुआ था लेकिन घर नहीं पहुंचा जिसके बाद परिजनों ने तलाश की और हर जगह उसका पता लगाया जब कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई तो दिनांक 14 7 2022 को चौकी महुटा थाना अतर्रा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन अभी तक धीरज मिश्रा का कोई सुराग नहीं लगा नहीं किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी अभी तक मिली धीरे धीरज मिश्रा ने फेसबुक के माध्यम के गुमशुदा होने के पहले दिनांक 13 7 2022 को अपने निजी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भूरा यादव ग्राम प्रधान मोतिहारी से अपनी जान का खतरा बताया था परिजनों को ग्राम प्रधान पर भी आशंका है अभी तक ग्राम प्रधान पर कोई ठोश कार्यवाही नहीं हुई और ज्ञापन देने वाले सभी समाजसेवियों में और सभी युवाओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर धीरज मिश्रा को जल्द से जल्द खोजने का प्रयास और प्रयत्न किया जाए और घटना का खुलासा करके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा सभी समाज सेवी पीड़ित परिवार के साथ एक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे सज्जन मिश्रा मसूरी कृष्ण कुमार दीक्षित शिव विलास शर्मा उदय प्रताप सिंह सनी पटेल प्रियांशु त्रिपाठी राहुल सिंह गोविंद तिवारी कृष्णा अवस्थी बालेंद्र कुमार राज तिवारी देवेश कुमार मोनू मीनू अवस्थी आलोक त्रिपाठी मोनू मुकेश शिवहरे नीलेश सिंह रोहित दीक्षित सत्यम शुभम त्रिपाठी उदय प्रताप सिंह राहुल सिंह सहित करीब आधा सैकड़ा समाजसेवियों और युवाओं ने पुलिस अधीक्षक आवास पहुंच कर ज्ञापन सौंपा और त्वरित कार्यवाही की मांग की