Zee Star News
Breaking News
अन्य

आदर्श इण्टर काॅलेज बिसण्डा में जन चैपाल का आयोजन

 

बांदा, 10 सितम्बर, 2022-

मा0 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आज जनपद बांदा भ्रमण के दौरान आदर्श इण्टर काॅलेज बिसण्डा में जन चैपाल का आयोजनकिया गया। जन चैपाल में उन्होंने बिसण्डा एवं आस-पास के क्षेत्र से आये ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्रों केे माध्यम से प्राप्त समस्याओं के निस्तारण कराने हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। इस अवसर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में उन्होंने उ0प्र0 ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को और अधिक सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए आर्यावर्त बैंक के माध्यम से गठित महिला समूहों को 18 करोड़ 05 लाख की धनराशि तथा इंडियन बैंक के द्वारा महिला गठित समूहों को 03 करोड़ 95 लाख की धनराशि वितरित की गयी। इसी के साथ उन्होंने निराश्रित महिला पेंशन के अन्तर्गत बिसण्डा की दो महिला नये लाभार्थी क्रमशः श्रीमती सुमन देवी एवं श्रीमती मिथनिया को पेंशन स्वीकृति पत्र दिया तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना केे 02 लाभार्थी एवं आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 08 लाभार्थियों को योजना से संतृप्त कराया गया।

चैपाल में उपस्थित लोंगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न महिला कन्याण से सम्बन्धित योजनायें संचालित कर उन्हें आगे बढाने का कार्य कर रही है, इसके साथ ही गरीबों, किसानों व गाॅव का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में नये-नये उद्योग स्थापित हो रहे हैं तथा गुण्डा व माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर कडी कार्यवाही की जा रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के आधार पर सभी वर्गों के हितों में सभी के जीवन स्तर को उठाने के लिए बिना किसी भेद-भाव के कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मा0 जल शक्ति मंत्री श्री रामकेश निषाद मा0 सांसद चित्रकूट- बांदा श्री आर0के0सिंह पटेल, एम0एल0सी0 श्री जितेंद्र सिंह सेंगर, विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी, विधायिका श्रीमती ओम मणि वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जर्जर मत देय स्थलों का निरीक्षण

zeestarnews

डा नरेंद्र कुमार पहलाजानी की तरफ से अतर्रा नगर वासियों को क्षेत्रवासियों को व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment