Zee Star News
Breaking News
अन्य

15 दिन के भीतर यदि दुर्गावती मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होती है तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना के पदाधिकारी करेंगे आंदोलन

15 दिन के भीतर यदि दुर्गावती मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होती है तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना के पदाधिकारी करेंगे आंदोल

 आज दिनांक 9 /1 /2023 को बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा है कि जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर न होनी की वजह से जनपद वासियों को कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, झांसी जाना पड़ रहा है, सर्दी के दिनों में हृदय रोग व सांस के बीमार मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है,ऐसे में प्रतिदिन दर्जनों मरीज अस्पताल में आ रहे हैं, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ना होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, चित्रकूट धाम मंडल में बढ़ रहे कड़ाके की ठंड ने दिल के मरीजों की संख्या भी बढ़ा दी है,पारा गिरने से हृदय रोगियों की संख्या में बराबर इजाफा होता जा रहा है,हैरत की बात यह कि रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज समेत मंडल के चारों जिलों में एक भी ह्रदय रोग विशेषज्ञ नहीं है, जनपद में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ना होने की वजह से मरीज की जान मुश्किल में पड़ जाती है, ह्रदय रोग/ सीने में दर्द की शिकायत के मरीज बराबर अस्पताल आ रहे हैं, इसलिए हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति जनहित में बहुत ही आवश्यक है!

 अस्तु बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने माननीय उपमुख्यमंत्री जी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से मांग करते हुए कहा है कि यदि 15 दिन के भीतर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं होती है तो संगठन के पदाधिकारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे!

आपका

ए एस नोमानी

राष्ट्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड इंसाफ सेना!

Related posts

रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज बाॅदा के प्रेक्षागृह में देश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा 

zeestarnews

Leave a Comment