‘‘’
बांदा, 17 सितम्बर, 2022-
हमारे देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जी0आई0सी0 मैदान बांदा में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, मोदी व्यक्तित्व नामक सात दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग बांदा द्वारा किया, जिसके मुख्य अतिथि 
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जी एवं भा0ज0पा0 जिलाध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया तथा प्रधानमंत्री जी के जीवन आदर्शों पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
प्रदर्शनी अवलोकन के अवसर पर मा0 सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी बचपन से ही संघर्ष एवं अनेकों कठिनाईयों का सामना करते हुए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किये हैं, जिससे आज पूरे विश्व में उनकी कार्यशैली को सराहा जा रहा है। प्रधानमंत्री जी एक ईमानदार, मेहनती प्रशासक के साथ कार्यकर्ता एवं कुशल संगठन कर्ता रहे हैं, ऐसा साहस जो करे, उसी का नाम नरेन्द्र मोदी है। उनके द्वारा किये गये अभूतपूर्व विकास को जन-जन द्वारा सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से हम सभी को सीख लेनी चाहिए तथा प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गये कार्यों एवं मार्ग निर्देशन पर चलकर हम सभी को देश के विकास में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आयोजित प्रदर्शनी का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये ताकि जनपद वासी भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकें।
भा0ज0पा0 जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को कर्मयोद्धा एवं गरीबों के मसीहा तथा कोरोना कार्यकाल में अन्य प्रदेशों तथा विदेशों में शिक्षा, व्यापार एवं जीवन-यापन के लिए गये लोंगो के लिए संकटमोचक बनकर उनकी हर प्रकार से रक्षा, सुरक्षा कर उनको अपने घरों में पहुंचाया तथा उस दुखद घडी में उनके भरण-पोषण के दायित्व को संभाला, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा सराहा गया।
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान संतोष गुप्ता, श्रीमती विनोद जैन, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ एवं जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे, प्र0अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद, अंगद प्रसाद शर्मा, अमित नारायन सूचना विभाग सहित समस्त सूचना विभाग स्टाफ तथा भा0ज0पा0 के अन्य पदाधिकारी गण तथा नगर के गणमान्य नागरिक, छात्र एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। जिला सूूचना अधिकारी दुबे ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी दिनांक 17 सितम्बर, 2022 से 23 सितम्बर, 2022 तक आयोजित की जा रही है। जनपद के लोग इसका अवलोकन करने हेतु आमंत्रित हैं।
सेवा पखवाडा के अन्तर्गत 17 सितम्बर को रक्तदान सिविर, 18 सितम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सिविर-स्वास्थ्य मेला, 19 सितम्बर मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, 20 सितम्बर स्वच्छता अभियान-सामान्य, 21 सितम्बर को स्वच्छा अभियान अमृत सरोवर, 22 सितम्बर को जल ही जीवन-कैच द रेन, 23 सितम्बर वोकल फाॅर लोकल, 24 सितम्बर कृतिम अंग उपकरणों का वितरण कैम्प, 25 सितम्बर पं0 दीनदयाल जयन्ती, मन की बात, पुष्पान्जलि एवं विचार प्रस्तुतिकरण, 26 सितम्बर विविधता में एकता, 27 सितम्बर शुभकामना/अभिनंदन पत्र, 28 सितम्बर प्रबुद्धजन/ बुद्धिजीवी सम्मेलन, 29 सितम्बर को कोविड टीकाकरण केन्द्र्रों पर स्टाल, 30 सितम्बर को टी0बी0मुक्त राष्ट्र, 01 अक्टूबर को वृक्षारोपण तथा 02 अक्टूबर, 2022 कोे गांधी जयन्ती-खादी की खरीद एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
