*बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बारिश के बाद भी भूगर्भ जल स्तर में खास सुधार नहीं हुआ। प्री-मानसून (बारिश स पहले) और पोस्ट मानसून (बारिश के बाद) की रिपोर्ट के आंकड़ों में 21 गांवों में भूजल स्तर करीब एक मीटर और गिर गया। वहीं नौ गांव अभी भी सूखा (ड्राई) में दर्ज हैं। अन्य गांवों में बमुश्किल तीन से पांच मीटर जलस्तर बढ़ा है।*
