जयहिंद-जयभारत केसाथ प्राथमिक विद्यालय खुरहंड मे बच्चों को सुरक्षित यातायात संबंधी शपथग्रहण कार्यक्रम कराया गया
बाँदा-
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा सुश्री प्रिंसी मौर्या के निर्देशन व खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के कुशल मार्गदर्शन में महुआ ब्लाक के सभी विद्यालयों में सुरक्षित यातायात विषयक शपथग्रहण कार्यक्रम नसीम मुहम्मद,फूला देवी, माधवी गुप्ता, गार्गी दीक्षित,बलभद्र सिंह राजपूत, आभा गुप्ता, पूजा चौधरी, सुमन देवी, जयशंकर,अर्चना मिश्रा, राजेश कुमार. रंजन. सुनील कुमार, प्रीति, रागिनी गुप्ता, मंजू गुप्ता, अंजू गुप्ता सहित सभी ने अपने अपने विद्यालयों में विधिवत संपादित कराया।
प्राथमिक विद्यालय खुरहंड मे अफसाना परवीन प्रधानाध्यापिका की अगुवाई में आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी.शिक्षा मित्र ने सभी बच्चों को एक समाचार पत्र के देशव्यापी सुरक्षित यातायात महाभियान के परिपेक्ष्य में जयहिंद-जयभारत कहते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित यातायात की शपथग्रहण कराई गई।शपथ ली गई कि सडक पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों को ध्यान में रखूँगा/रखूँगी।यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊंगा/कराऊंगी।दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनूंगा/पहनूंगी।कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा/लगाऊंगी।मै हमेशा एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड गाडियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूँगा/दूँगी।सडक दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा/रहूंगी।सहित और तमाम जानकारियां बच्चों को दी गई।मयंक शर्मा, रूचि पुरवार, प्राची सोनी, कमल सिंह बीपीओ फाउंडेशन टू एजूकेट गर्ल्स ग्लोबली ने कार्यक्रम में पूरा सहयोग प्रदान किया।