Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

बुंदेलखंड इंसाफ सेना द्वारा गरीब और असहाय लोगों में बांटे गए कंबल

बुंदेलखंड इंसाफ सेना द्वारा गरीब और असहाय लोगों में बांटे गए कंबल

 

 

 

 बांदा आज दिनांक 23 को बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी सहित नवनीता एनजीओ के संरक्षक श्री वसीम खान,साजिद खान, मोहनलाल वर्मा आदि ने आधी रात में बांदा शहर की सड़कों में फुटपात पर सो रहे ठंड से कपकपाते कई दर्जन गरीब मजदूरों से मिलकर उनको कंबल वितरित किया गया ,जिससे कि कपकपाते गरीब लोगों को ठंड से राहत मिल सके,

 इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने यह भी कहा है कि शहर के सभी समाजसेवियों व राजनैतिक लोगों को ऐसे नेक काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी गरीब मजदूर की ठंड व भूख से मौत ना हो सके, एवं प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खबर देने का यही उद्देश्य है कि शहर के समाजसेवी व राजनीतिक लोग जागरूक हो सके, और इस प्रकार जरूरतमंदों की मदद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे!

इस अवसर पर बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरा की व्यवस्था कराई जाए, साथ ही शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव की उचित व्यवस्था ठंड रहने तक प्रतिदिन कराई जाए ,जो जनहित में अति आवश्यक है!

Related posts

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास खंड बांदा द्वारा प्रदेश सरकार की लखनऊ में वृहद स्तर पर ग्लोबल इन्वर्स नवस्तर समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है

zeestarnews

संपूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील बांदा में दीपा रंजन के अध्यक्षता में आयोजन किया गया

zeestarnews

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया

zeestarnews

Leave a Comment