Zee Star News
Breaking News
अन्य

*29 से 31 दिसंबर तक कानपुर में होगा एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन

*29 से 31 दिसंबर तक कानपुर में होगा एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन

खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत के 62 वें प्रांत अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, बाँदा में विभाग संगठन मंत्री तरुण बाजपेई की उपस्थिति में किया गया । उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का अधिवेशन कार्यकर्ताओं के लिये उत्सव की तरह है जो कार्यकर्ताओं के अन्दर भारत भक्ति के भाव को जागृत करने का कार्य करेगा। इस दौरान जिला प्रमुख डॉ. अशोक सिंह परिहार ने बताया कि कानपुर प्रांत का 62 वां प्रांत अधिवेशन 29 से 31 दिसंबर तक कानपुर के नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है, साथ ही कहा कि अधिवेशन के माध्यम से कानपुर प्रांत में छात्रों तथा शिक्षा से जुड़े विषयों पर व्यापक संवाद के द्वारा हम विभिन्न भावी योजनाएं तैयार करने वाले हैं। जिला संयोजक दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि अधिवेशन में देश के शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं देश की वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा होगी कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि छात्रों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों के संदर्भ में यह अधिवेशन युवाओं को निश्चित ही नई दिशा देने का काम करेगा अधिवेशन में उद्दघाटन सत्र, सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, स्वावलंबी भारत में युवाओं की भूमिका, तथा प्रतिनिधियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का भी मंच मिलेगा। इस प्रांत अधिवेशन में संगठन दृष्टि से 21 जिलों से लगभग 1000 छात्र-छात्राएं व प्राध्यापक कार्यकर्ता भाग लेंगे, इससे पहले वर्ष 2017 में कानपुर में प्रांत अधिवेशन आयोजित हुआ था, लेकिन कोराना काल के बाद इतनी बड़ी संख्या का अधिवेशन कानपुर में होने जा रहा है। जिसमें बाँदा जिले की सभी इकाइयों से 50 कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।इस दौरान तहसील सहसंयोजक सुभाष त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष डॉ कुन्दन सिंह, डॉ रामभद्र त्रिपाठी, नगर सहमंत्री शिवम, शिवा तिवारी, खेल संयोजक अभिषेक सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

लोक अदालत के माध्यम से निपटाए जाएंगे मुकदमे

zeestarnews

अनशनकारी शालिनी पत्रकार हालत हुईं गंभीर

zeestarnews

यातायात माह नवंबर के तहत् स्कूली बच्चों एवं यातायात विभाग के द्वारा किया गया जागरूक

zeestarnews

Leave a Comment