Zee Star News
Breaking News
अन्यमनोरंजन

बांदा क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुनहरा क्षण, जनपद में पहली बार

बांदा क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुनहरा क्षण, जनपद में पहली बा

पुलिस लाइन बांदा के शानदार क्रिकेट ग्राउंड में दूधिया रोशनी के बीच खेला जायेगा परमवीर सुपर लीग (PSL) । देश के वीर सपूतों को समर्पित क्रिकेट टूर्नामेंट

 

 

बांदा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुखद एवं रोमांच का क्षण है, जनपद में पहली बार डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है बताते चले कि आज दिनांक 25.दिसंबर से पुलिस लाइन बांदा के शानदार क्रिकेट ग्राउंड की दूधिया रोशनी में पहली बार परमवीर प्रीमियर लीग का शुभारम्भ हो रहा है । लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ के साथ-साथ समाज में एकीकरण एवं अनुशासन को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व को देखते हुए खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए मा0 विधायक सदर बांदा प्रकाश द्विवेदी के आर्थिक सहयोग और पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन के विजन के परिणामस्वरुप जनपद की पुलिस लाइन में दूधिया रोशनी से युक्त शानदार क्रिकेट ग्राउंड बनकर तैयार हुआ है । गौरतलब हो कि पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस के पास दूधिया रोशनी से युक्त डे-नाइट मैच खेलने योग्य ग्राउंड किसी भी जनपद में उपलब्ध नहीं है । बांदा पुलिस को डे-नाइट क्रिकेट ग्राउंड प्राप्त हुआ है यह बांदा पुलिस के लिए अत्यन्त गौरव का विषय है और इसके लिए बांदा पुलिस परिवार यशस्वी विधायक प्रकाश द्विवेदी जी का आभारी है । इस सुन्दर क्रिकेट ग्राउंड में भारत के वीर सपूतों (परमवीर चक्र विजेताओं) के सम्मान में परमवीर सुपर लीग T-20 टूर्नामेंट का शुभारंभ आज दिनांक 25 दिसंबर. को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती अर्थात “सुशासन दिवस” के अवसर पर होगा । प्रतियोगिता में पुलिस क्लब सहित कुल 10 टीम प्रतिभाग करेंगी तथा प्रतियोगिता में कुल 23 मैच खेले जायेंगे । प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिनांक 07.जनवरी को खेला जायेगा । आज दिनांक 25.दिसंबर को मा0 विधायक सदर बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा दोपहर 02.00 बजे प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया जायेगा । प्रतियोगिता को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में खेला जायेगा जबकि प्रतियोगिता की आयोजन समिति के अध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी जी हैं । आमजनमानस और खेलप्रेमियों को क्रिकेट मैच देखने हेतु आने की पूर्ण अनुमति है ।

Related posts

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल व बांदा जिला अधिकारी के माध्यम से खाद की समस्या को लेकर भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

zeestarnews

जनपद कोषागार बांदा से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि समस्त पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र कोषागार में उपस्थित होकर जमा कर सकते है 

zeestarnews

Leave a Comment