Zee Star News
Breaking News
अन्य

संस्कृति दीक्षित बीएचयू दीक्षांत समारोह में सम्मानित • सोशल साईंस डीन केशव मिश्र ने भेंट 

संस्कृति दीक्षित बीएचयू दीक्षांत समारोह में सम्मानित

• सोशल साईंस डीन केशव मिश्र ने भेंट

 

 

गिरवा (बांदा)। जनपद बांदा के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षक प्रमोद दीक्षित मलय की बेटी संस्कृति दीक्षित को बीएचयू में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। सोशल साइंस विभाग के डीन केशव मिश्र ने संस्कृति दीक्षित की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना व्यक्त की।

        उक्त जानकारी देते हुए प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि उनकी बेटी संस्कृति दीक्षित ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहते हुए नियमित अध्ययन कर उत्तम अंकों से इस वर्ष 2022 में इतिहास ऑनर्स के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किया। 12 दिसंबर, 2022 को आर्ट्स सभागार में आयोजित एक भव्य दीक्षांत समारोह में सोशल साइंस विभाग के डीन केशव मिश्र ने संस्कृति दीक्षित को स्नातक डिग्री भेंट कर बधाई दे सराहना की और उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। संस्कृति दीक्षित ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अपने अध्ययन काल को जीवन का स्वर्णिम पक्ष कहते हुए डीन, विभागाध्यक्ष, सभी शिक्षकों, हॉस्टल इंचार्ज का आभार व्यक्त करते हुए माता-पिता के योगदान को स्मरण किया। वह प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनकर समाज एवं देश के विकास में योगदान देना चाहती है।

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज जनपद बांदा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के संबंध में जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ किया तथा दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों में स्वर्ण एवं कांस्य पदक छात्र/छात्राओं को पदक प्रदान किये। इससे पूर्व उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित कामदगिरि नंदिनी-नंदिनी अभ्यारण्य का भी उद्घाटन किया

zeestarnews

पी सी एस जे में द्रुतिका उपाध्याय का हुआ चयन

zeestarnews

Leave a Comment